TRENDING TAGS :
Hapur News: अपहरण हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
Hapur News: इस सबंध में पिलखुवा सीओ अनीता चौहान नें बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस नें छह वर्षीय मासूम कों सकुशल बरामद कर परिजनों कों सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी थीं।
Hapur News
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक नाबालिग लड़की का थ्री व्हीलर से अपहरण कर लिया गया था, बुधवार की रात को पुलिस ने थ्री व्हीलर सहित लड़की को बरामद कर लिया है। और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।मामला थाना कपूरपुर क्षेत्र में स्थित वैष्णों देवी माता मंदिर का है, जहां दस नवंबर कों नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था।नाबालिग लड़की को पुलिस ने आज सकुशल बरामद कर लिया है।माँ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अगवा की गई लड़की को बरामद कर लिया है।मामला थाना कपूरपुर क्षेत्र का है।
माँ नें कराया था मुकदमा दर्ज
जानकारी के अनुसार पीड़िता पूनम नें थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने पति मोहित के साथ ग्राम सपनावत साईं मंदिर के पास रहती है। उसका पति ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। दस नवंबर कों पीड़िता अपने तीन बच्चों के साथ अपने घर पर मौजूद थीं और पति बाहर गए हुए थे। उस दिन वैष्णों माता मंदिर पर भंडारा था। मेरी लड़की किट्टू उम्र करीब छह वर्ष पड़ोसी बच्चों के साथ मंदिर में भंडारे में गईं थीं। काफ़ी समय तक मेरी लड़की घर वापस नहीं आयी। तों मैंने घर के बाहर आकर देखा की पड़ोस के बच्चे बाहर खेल रहें थे।किट्टू के बारे में ज़ब बच्चों से पूछा तों उन्होंने बताया कि, किट्टू के पास आकर एक थ्री व्हीलर रुका था। किट्टू उन्हें देखकर भईया भईया कहने लगी। थ्री व्हीलर चालक किट्टू कों अपने साथ बैठा कर अपने साथ ले गया। हम लोगों नें अपनी बेटी किट्टू कों काफ़ी तलाश किया। परन्तु बेटी किट्टू कों खोजने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। जिसको लेकर थाने में तहरीर दी गईं थीं।
आरोपी कों गिरफ्तार कर भेजा जेल
इस सबंध में पिलखुवा सीओ अनीता चौहान नें बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस नें छह वर्षीय मासूम कों सकुशल बरामद कर परिजनों कों सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी थीं।पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए।पुलिस नें अपहरणकर्ता सुरेश पुत्र शीशराम निवासी डेरी मच्छा थाना बादलपुर जनपद गाजियाबाद, हाल पता शेखपूरी थाना जानी जनपद मेरठ कों घर से गिरफ्तार किया है।