×

Hapur: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Hapur: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हापुड़ में जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता हापुड़ से मुरादाबाद के लिए रवाना हुए।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 24 Feb 2024 5:43 AM GMT (Updated on: 24 Feb 2024 5:46 AM GMT)
X

हापुड़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी (न्यूजट्रैक)

Hapur News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हापुड़ में जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता हापुड़ से मुरादाबाद के लिए रवाना हुए। जहां वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचने के लिए सुबह दिल्ली से रवाना हुईं। जो दिल्ली से मुरादाबाद के बीच पड़ने वाले हापुड़ से होते हुए गुजरीं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

इस दौरान जनपद हापुड़ में विभिन्न जगहों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत करते हुए नारेबाजी की। ग्राम अठसैनी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल अपने साथियों सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए पहुंचे और अपनी नेता का फूल माला पहनाकर स्वागत) किया और मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने नेता राहुल गांधी के साथ प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए।

क्या बोले शहर कांग्रेस के अध्यक्ष

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूरे उत्तर प्रदेश में लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इंडिया गठबंधन में जो 17 सीटें मिली हैं, उन सभी सीटों पर कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतार कर लोकसभा के चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराएगी।

इन सभी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

स्वागत करने वाले में पूर्व प्रदेश सचिव डा शोएब, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अरुण वर्मा ऊर्फ राजा भैया, अमित सैनी, गौरव गर्ग, जितेंद्र गर्ग, अंकुर अग्रवाल, जोगिंदर तोमर, रविंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, आईसी शर्मा, निसार पठान, अनूप कर्दम, शिवम कुमार, मनोज कौशिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story