Hapur News: तीर्थ नगरी ब्रजघाट को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव निरस्त, लोगों में निराशा

Hapur News: तीर्थनगरी ब्रजघाट की आबादी को कम बताकर प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों की मांग पूरी नही हो पाई है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 22 Feb 2024 7:36 AM GMT
hapur news
X

तीर्थ नगरी ब्रजघाट को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव निरस्त (न्यूजट्रैक)

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर तीर्थनगरी के ब्रजघाट का विकास हरिद्वार की तर्ज पर ही किया जा रहा है। ऐसे में यहाँ सुविधाओं को बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों ने ब्रजघाट को गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका से अलग कर नगर पंचायत बनाने की मांग की थी। इसको लेकर लंबे समय से पत्राचार भी किया गया था। मगर पत्राचार में तीर्थनगरी ब्रजघाट की आबादी को कम बताकर प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों की मांग पूरी नही हो पाई है।

नगर पंचायत से बनने से बदलती यह तस्वीर

ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के कई जनपदों से लाखों की सख्या में श्रद्धालु पहुँचते है। लेकिन यहाँ बहुत सी व्यवस्थाएं अधूरी है। स्थानीय लोगों की मानें तो गढ़ का हिस्सा होने के कारण यहाँ पर सुविधाओं को लेकर अधिकारी ज्यादा ध्यान नही दे पाते है। ऐसे में लोग इसे अलग नगर पंचायत बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। जिससे कि यहाँ मूलभूत सुविधाएं अधिक हो सकें। स्थानीय लोगों की माने तो अलग नगर पंचायत बनने से ब्रजघाट में साफ-सफाई बेहतर होने के साथ ही खराब सड़कों की स्थिति भी अच्छी हो सकती थी। यहाँ के विकास को लेकर इससे अधिक ध्यान दिया जा सकता था।

ब्रजघाट क्षेत्र की है इतनी आबादी

इस प्रस्ताव के निरस्त होने से ब्रजघाट में निवास कर रही लगभग 6 हजार की आबादी को झटका लगा है। ब्रजघाट में फिलहाल नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के दो वार्ड 15 व 21 स्थित है। फिलहाल यहाँ पर नगर पालिका गढ़ द्वारा ही सड़क ,पानी,पथ प्रकाश ओऱ सफाई व्यवस्था आदि का कार्य कराया जा रहा है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ब्रजघाट के दोनों वार्डो में कुल 4,125 की ही जनसख्या थी।जो अब बढ़कर लगभग 6 हजार के आसपास हो चुकी है।

क्या कहते है जनपद के जिम्मेदार अधिकारी

एडीएम हापुड़ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, नगर पंचायत के पत्राचार को सबंधित बिंदुओ को लेकर अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दी गई थी।वही सभी मानकों कक विस्तार से बताया गया है।

नवंबर 2023 में दिया गया था यह प्रस्ताव

इसको लेकर उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने उच्च अधिकारियों को एक प्रस्ताव दिया था।जिसमें आठ नवंबर 2023 को आवेदन देकर तीर्थनगरी ब्रजघाट को अलग नगर पंचायत बनाने की मांग की गई थी।

नगर पंचायत के लिए यह मानक हैं जरूरी

1- सड़क यातायात अच्छा होना चाहिए।

2- क्षेत्र की कुल वर्तमान जनसंख्या मैदानी क्षेत्रों में 20,000 तथा पर्वतीय क्षेत्रों में 10,000 या उससे अधिक होनी चाहिए।

3- क्षेत्र के 75 प्रतिशत या उससे अधिक लोगों का व्यवसाय कृषि के अतिरिक्त अन्य होना चाहिए।

4-क्षेत्र में पुलिस थाना, विकास खंड, आसपास व्यवसाय केंद्र, स्कूल, हेल्थ सेंटर, बिजली, बैंक, पोस्ट आफिस आदि की व्यवस्था।

5- वर्तमान जनसंख्या तथा उसका घनत्व क्या है?

6-नगर पंचायत बनने के बाद आय और व्यय में कितनी वृद्धि होगी?

7-क्षेत्र में कौन-कौन से शहरी गुण विद्यमान हैं?

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story