×

Hapur News: देह व्यापार का चल रहा धंधा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

Hapur News: होटल कर्मचारी बुजुर्ग, व्यक्ति को एक कमरे में ले जाता है जहां दो लड़कियों को दिखाकर दोनों के रेट बताता है। लड़कियों के एक हजार और 15 सौ का रेट बताता है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 20 April 2024 11:05 AM GMT
X

देह व्यापार का चल रहा धंधा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस: Video- Newstrack

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी जांच करने के लिए पुलिस कह रही है। इसमें बताया गया है कि लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। यह वीडियो जनपद के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया।

क्या है वायरल वीडियो की कहानी

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति होटल में कस्टमर बनकर पहुंचता है, होटल में एक बुजुर्ग व्यक्ति से मिलता है जिसके बाद बुजर्ग से लड़कियों के बारे में बात करता है। होटल कर्मचारी बुजुर्ग, व्यक्ति को एक कमरे में ले जाता है जहां दो लड़कियों को दिखाकर दोनों के रेट बताता है। लड़कियों के एक हजार और 15 सौ का रेट बताता है। उसके बाद वह बुजर्ग वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह बेखौफ होकर जनपद के होटलों में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। इससे पहले भी पुलिस ने होटलों पर छापा मारकर कुछ जोड़ों को गिरफ्तार किया था और थाने लाकर परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया था।


सीओ ने थाना प्रभारी को दिए जांच के आदेश

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि सोशल मिडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही। होटल के रजिस्टर व हाल में आए लोगों के बारे में जानकारी की जाएगी। होटल की सीसीटीवी फुटेज को थाना प्रभारी को कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी जांच का विषय है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि यह वीडियो कब का है। वीडियो पुराना भी हो सकता है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story