Hapur News: आपूर्ति विभाग का गजब कारनामा, कई सालों से मृतकों को स्वर्ग में पहुंचाया जा रहा था राशन

Hapur News: शिकायत के आधार पर आपूर्ति विभाग नें जांच कराई तो ऐसे 1728 मामले सामने आ गए। जांच अभी भी जारी है। आपूर्ति विभाग ने यूनिट सत्यापन का अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 5 Sep 2024 9:02 AM GMT
Ration scam in the supply department, ration is being distributed in the name of dead people
X

आपूर्ति विभाग में राशन घोटाला मृतकों के नाम से वितरित किया जा रहा राशन: Photo- Newstrack

Hapur News: मृतकों को बिना श्राद्ध और तर्पण के ही खाद्य सामग्री भेजी जा रही है राशन डीलरों नें यह कारनामा कर दिखाया। वर्षो से मृतको के नाम का राशन उनके परिजनों को वितरित किया जा रहा है। एक शिकायत के आधार पर आपूर्ति विभाग नें जांच कराई तो ऐसे 1728 मामले सामने आ गए। जांच अभी भी जारी है। आपूर्ति विभाग ने यूनिट सत्यापन का अभियान चलाने का निर्णय लिया है। वहीं राशन डीलरों को अपने क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों की मृत्यु का रिकॉर्ड अपडेट रखने के आदेश दिए गए हैं।

मृतकों के नाम हो रहा था राशन वितरित

मृतकों के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध में दिया गया भोजन मृतकों तक पहुंच जाता है। इसी तर्ज पर आपूर्ति विभाग की और से भी वर्षों से मृतकों के नाम राशन उनके परिवार को वितरित किया जाता रहा है। एक ओर जहां मृतकों की पत्नी वृद्धावस्था पेंशन लेती रहीं । वहीं उनके नाम का राशन भी प्राप्त करती रहीं। स्थिति यह है कि हर महीने 8640 किग्रा राशन मृतकों के नाम वितरित किया जाता रहा है। अब मामला सामने आने पर आपूर्ति विभाग नें जांच शुरू कर दी है। जांच में 17 ऐसे मृतकों की पहचान की गईं है, जिनके नाम का राशन उनकी विधवा प्राप्त कर रही थीं।

शिकायत के बाद हुआ यह खुलासा

पिछलो दिनों आपूर्ति विभाग के अधिकारीयों को एक शिकायत प्राप्त हुई थीं कि शहर में कोठीगेट क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत दो साल पहले हो चुकी थीं। उसके बावजूद मृतक की विधवा उसका राशन प्राप्त कर रही थीं। मामले में अधिकारीयों नें आपूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी तो शिकायत सही पाई गई। ऐसे में आपूर्ति विभाग ने विधवा पेशन प्राप्त करने वालों का रिकॉर्ड मंगवाया है। उसका मिलान उपभोक्ताओं से किया गया। ऐसे 1728 मामले सामने आए, जिनमे विधवा अपने पति के नाम का राशन प्राप्त कर रही थीं माना जा रहा है कि राशन डीलर की मिलीभगत है।

क्या बोलीं जिला आपूर्ति अधिकारी?

जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ सीमा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 1728 ऐसी महिलाए मिली है। जो विधवा होने के बावजूद अपने मृत पति के नाम का राशन हर महीने प्राप्त कर रही है वह विधवा पेंशन के रिकॉर्ड से सत्यापन उनके मृतक पति की यूनिट को खत्म करना शुरू कर दिया गया है किसी भी हाल में अपात्र को राशन नहीं लेने दिया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story