गंग नहर में प्रतिबंधित पशु के मिले अवशेष, हिंदू संगठन ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाये सवाल

Hapur News: जनपद में बुधवार सुबह सिम्भावली थाना क्षेत्र की अनूपशहर गंग नहर में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 13 March 2024 8:22 AM GMT
hapur news
X

हापुड़ में गंग नहर में प्रतिबंधित पशु के मिले अवशेष (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद में बुधवार सुबह सिम्भावली थाना क्षेत्र की अनूपशहर गंग नहर में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे और मामले की जांच में जुट गए है। गांव हरोड़ा के पास गंग नहर में एक प्लास्टिक के थैले में पशु के अवशेष पड़े मिले थे। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रतिबंधित पशु के अवशेष होने की सूचना दी। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंची।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में पूरी तरह गोकशी बंद नहीं है। कुछ अपराधियों ने गोकशी कर अवशेषों को पानी में बहाने के चक्कर में नहर में डाल दिया है। नहर का पानी कम होने पर कुत्तों ने इनको नहर से खींचना शुरू कर दिया। जिसके कारण सुबह कुत्तों द्वारा पशु अवशेष निकाल लिए गए थे। हिंदू संगठन के लोगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

माहौल बिगाड़ने वालों पर की जाएगी कार्यवाही

सीओ गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में कोई भी गोकशी की घटना नहीं हुई है। संभवत किसी ने मृत पशु को नहर में डाल दिया है। उसी के अवशेष हैं। अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है। यदि किसी ने सीएए और आगामी चुनाव तक माहौल बिगड़ने का प्रयास किया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पशु के अवशेष को नहर में गड्डे खुदवाकर दबवा दिया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story