Hapur News: ई-रिक्शाओं के तय होंगे रूट, जाम से मिलेगी राहत, पुलिस ने तैयार किया प्लान

Hapur News: शहर के मेरठ तिराहा, तहसील चौराहा नजदीक हैं। इसके अलावा कोठीगेट, गोल मार्केट, पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा पर भी हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि भारी वाहनों का शहर में वैसे तो प्रवेश वर्जित रहता है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 8 Aug 2024 10:36 AM GMT
Hapur News
X

Hapur News (Pic: Social Media)

Hapur News: शहर में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जाम लगाने का एक कारण ई- रिक्शा भी है, इनके बेतरतीब संचालन से अब परेशानी से छुटकारा मिलेगा। यातायात पुलिस 3 हजार से अधिक रिक्शा का रूट चार्ट तैयार कर रही है। सभी को पहचान नंबर (1 से 10 तक अंक) मिलेंगे, जिसके आधार पर निर्धारित रूट पर इनका संचालन होगा। इसके लिए 90 फीसदी कार्य हो चुका है।

शहर के मेरठ तिराहा, तहसील चौराहा नजदीक हैं। इसके अलावा कोठीगेट, गोल मार्केट, पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा पर भी हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि भारी वाहनों का शहर में वैसे तो प्रवेश वर्जित रहता है। लेकिन ई-रिक्शा और ऑटो के बेतरतीब संचालन से यातायात व्यवस्था ठप हो जाती है। यातायात पुलिस ने इस समस्या से राहत दिलाने को अब ई-रिक्शा का रूट चार्ट तैयार किया है। शहर के प्रमुख तिराहा, चौराहों से इनका संचालन नहीं होगा, ये शहर के अंदर से होकर निकलेंगे। इसके साथ ही ऑटो स्टैंड को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। वर्तमान में दिल्ली रोड और गढ़ रोड से इनका संचालन कराया जा रहा है, लेकिन यहां भी वाहनों का आवागमन इनके कारण प्रभावित होता है।

यातायात पुलिस का बयान

जिले के यातायात प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, इसके लिए ई रिक्शाओं का रूट तय किया जा रहा है। ई रिक्शाओं को पहचान नंबर दिए जा रहे हैं, जल्द ही इसी के अनुरूप निर्धारित रूटों पर रिक्शाओं का संचालन होगा, जिससे जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story