Hapur: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने को RPF ने शुरू किया अभियान, जनता को कर रहे जागरूक

Hapur: पिछले कुछ समय से ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ गई है इससे निपटना रेल प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इस पर रोक लगाने के लिए रेल प्रशासन ने एक तरकीब निकाली है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 21 Dec 2023 7:24 AM GMT
hapur news
X

ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने को हापुड़ में आरपीएफ ने शुरू किया अभियान (न्यूजट्रैक)

Hapur News: पिछले कुछ समय से ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ गई है इससे निपटना रेल प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इस पर रोक लगाने के लिए रेल प्रशासन ने एक तरकीब निकाली है। पत्थरबाजी की घटना को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल अब जागरुकता अभियान चला रहा हैं।

लोगों को ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने से होने वाले नुकसान और क्षेत्र की गरिमा को ठेस पहुंचने की जानकारी दी जा रही है।यह अभियान विभाग के बड़े अधिकारियों से मिले निर्देशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 74 एसपीएल दिल्ली फाटक पर ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाया है। ट्रेनों पर पत्थरबाजी नहीं करने को लेकर आरपीएफ रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले आमलोगों के बीच जागरुकता अभियान चल रहा है।

पत्थरबाजी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया

जागरूक अभियान के तहत हापुड़ जनपद के अलग-अलग गांवों एवं स्कूलों में जाकर आरपीएफ के अधिकारी बच्चों एवं लोगों को जागरूक कर रहे हैं. मुख्यतः यह अभियान क्षेत्राधिकार अंतर्गत रेलवे लाइन के किनारे स्थित गांव और स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पत्थरबाजी करने से होने वाले नुकसान के संदर्भ में भी जानकारी दी जा रही है। वहीं पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई से भी अवगत कराया जा रहा है।

पत्थरबाजी से राष्ट्रीय संपत्ति को होता है नुकसान

आरपीएफ के हापुड़ निरीक्षक सुभाष यादव ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पत्थरबाजी से न सिर्फ राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। बल्कि रेल यात्रियों को भी नुकसान होता है। पत्थरबाजी से सिर्फ नुकसान ही नहीं लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा करना दंडनीय अपराध भी है। पत्थरबाजी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में ऐसा नहीं करना चाहिए। सरकारी संपत्ति हम सभी की होती है और हम सभी इसका उपयोग करते हैं और सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है।इसके अलावे जानवरों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखने का निर्देश दिया गया। टीम रेलवे को हो रहे नुकसान के विषय में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि ऐसी घटना में पकड़े जाने पर एफआईआर होगा और जेल भी हो सकती हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story