×

Hapur News: बिना टैक्स दिए चल रहे प्राइवेट वाहनों पर कसेगा शिकंजा, आरटीओ चलाएगा ये अभियान

Hapur News: वाहन स्वामियों से टैक्स वसूलने के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग अभियान चलाएगा। इन सभी बकाएदारों के खिलाफ परिवहन विभाग ने राजस्व की वसूली करने लिए आरसी जारी करने की योजना बना ली है।

Avnish Pal
Published on: 30 May 2023 5:29 PM GMT
Hapur News: बिना टैक्स दिए चल रहे प्राइवेट वाहनों पर कसेगा शिकंजा, आरटीओ चलाएगा ये अभियान
X
(Pic: Newstrack)

Hapur News: जनपद से पंजीकृत बिना टैक्स चुकाए दौड़ने वाले सार्वजनिक वाहनों की संख्या करीब 400 है। जिनपर 1.80 करोड़ राजस्व बकाया है। इन वाहन स्वामियों से टैक्स वसूलने के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग अभियान चलाएगा। इन सभी बकाएदारों के खिलाफ परिवहन विभाग ने राजस्व की वसूली करने लिए आरसी जारी करने की योजना बना ली है। इसकी सूचना परिवहन विभाग ने भू-राजस्व विभाग को प्रेषित कर दी है। उप संभागीय परिवहन विभाग का 400 वाहन स्वामियों पर करीब 1.80 करोड़ का बकाया बाकी है, जिसमें सात लाख रुपए प्राइवेट बस, 17 लाख रुपए ऑटो, 24 लाख रुपए टैक्सी, 35 लाख रूपए ट्रक, 45 लाख रुपए ई-रिक्शा आदि वाहन स्वामियों पर बकाया है। इन वाहन स्वामियों ने परिवहन विभाग में पांच साल से कोई कर जमा नहीं किया है। बिना कर के ही यह वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ रहे है। परिवहन विभाग ने कई बार वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने की चेतावनी दी थी।

इससे पहले ओटीएस योजना रही थी बेअसर

राजस्व वसूलने के लिए आरटीओ ने करीब पांच माह तक ओटीएस योजना चलाई थी। लेकिन इन वाहन स्वामी ने ओटीएस योजना में रूचि नहीं दिखाई। ऐसे में विभाग को लक्षित राजस्व की प्राप्ति नहीं हो रही है। अब परिवहन विभाग ने बकाएदार वाहन स्वामियों की सूची तैयार कर ली है। एआरटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि 1.80 करोड़ का राजस्व वसूलने के लिए बकाएदार वाहन स्वामियों को आरसी जारी की जा रही है।

आरसी जारी होने से पहले वाहन स्वामी अपना बकाया जमा कर सकता है। इसके अलावा अफसरों द्वारा जल्द अभियान भी चलाया जाएगा। बार-बार चेतावनी के बावजूद वाहन स्वामी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों द्वारा अभियान चलाकर नियमों के विपरीत चल रहे वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। जनपद में सवारियां ढोने वाले बहुत से वाहन स्वामी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avnish Pal

Avnish Pal

Next Story