TRENDING TAGS :
Hapur News: पिता की अस्थियां विसर्जित करते समय पुत्र के गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा हड़कंप
Hapur News: अंतिम संस्कार करने के बाद जब मृतक का पुत्र गंगा में अस्थियां विसर्जित कर रहा था, इसी दौरान जल के प्रवाह में वह भी डूब गया।
पिता की अस्थियां विसर्जित करते समय पुत्र के गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा हड़कंप: Photo- Newstrack
Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में हृदय गति रुकने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार करने के बाद जब मृतक का पुत्र गंगा में अस्थियां विसर्जित कर रहा था, इसी दौरान जल के प्रवाह में वह भी डूब गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बड़े ही प्रयास से गंगा से बाहर निकला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। जैसे ही यह सूचना परिजनों को मिली तो, परिवार में कोहराम मच गया। यही नहीं शहर में जिसे भी घटना की जानकारी हुई, वह भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच गया।
परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
मोहल्ला रमपुरा के रहने वाले 55 वर्षीय बबली वैद दिल्ली की एमसीडी में कार्य करते थे। मंगलवार को हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई थी। बड़े ही गमगीन माहौल में परिवार ने उनका अंतिम संस्कार किया। इसके बाद गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए उनका 22 वर्षीय पुत्र बबली वैद गढ़मुक्तेश्वर गया था।
अस्थियां विसर्जित करने के दौरान तेज जल प्रवाह होने के कारण वह पानी में डूबने लगा। जिसे देख मौके पर मौजूद लोग व अन्य परिजन शोर मचाने लगे। शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला। इसके बाद उसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत से परिवार में दुःख
वही इस घटना की जानकारी जैसे ही परिवार को मिली वहां, दो गुना दु:ख फैल गया। परिवार के लोग अभी बबली की मौत से उभरे नहीं थे कि अर्जुन की मौत ने परिवार को झंझोड़ कर रख दिया है। अर्जुन एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था।