धूमधाम से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

Hapur News: भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजकों के द्वारा निकाली गई थी। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्से से खींचा जा रहा था।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 7 July 2024 11:37 AM GMT
hapur news
X

हापुड़ में धूमधाम से निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद में भगवान श्री जगन्नाथ की 24वीं रथ यात्रा पूरे धूमधाम उल्लास के साथ निकाली गईं। यह यात्रा शहर के पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची हुई थी। रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु बैंड-बाजे और डीजे की मधुर धुन पर भगवान की भक्ति में लीन होकर झूमते-नाचते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र का पूरा माहौल भगवान श्री जगन्नाथ में लीन हो गया।

रथ खींचने के लिए भक्तों में लगी होड़

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजकों के द्वारा निकाली गई थी। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्से से खींचा जा रहा था। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच रही थी। जय जगन्नाथ के नारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो रहा था। यात्रा में शामिल बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु युवक-युवती नाचते-गाते हुए चल रहे थे। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजकों के द्वारा महाभोग भी तैयार किया गया था। इसमें श्री चंडी मंदिर सेवा समिति नें श्री भगवान जगन्नाथ कों छप्पन भोग लगाया गया।


श्रद्धालु भगवान के भजनों पर जमकर झूमे

आयोजकों के पदाधिकारियों ने बताया कि यह रथ यात्रा पिछले लगभग 22 वर्षों से भगवान श्री जगन्नाथ जी की निकाली जा रही है। इस बार सुबह के समय हल्की बूंदा-बांदी व गर्मी होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी है। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। भीषण गर्मी में भी नहीं कम हुआ जोश रविवार को शहर में भीषण गर्मी थी, लेकिन सुबह से ही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी। पसीने में तरबतर होने के बावजूद श्रद्धालु भगवान के भजनों पर जमकर झूम रहे थे। महिलाओं में भी जोश की कोई कमी नहीं थी। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा जिधर से भी निकलती, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ लोगों ने अपने मकानों की छतों पर चढ़कर जहां धर्मलाभ कमाया। वहीं फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया।

रथ यात्रा में पुलिस बल रहा तैनात

रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ वरुण मिश्रा, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव सहित पुलिसबल के साथ मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story