Hapur: वर्दी में अवैध वसूली करने पर गिरी गाज, यातायात उपनिरीक्षक और कांस्टेबल सस्पेंड

Hapur: थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत पलवाडा चेकपोस्ट पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों का डागामार बस सें अवैध उगाही का वीडियो वायरल हुआ था।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 18 Aug 2024 10:56 AM GMT
hapur news
X

हापुड़ में वर्दी में अवैध वसूली करने पर गिरी गाज (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जनपद हापुड़ में रविवार को सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों का डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली का एक वीडियो ‘न्यूजट्रैक’ ने प्रसारित किया था। जिसमें दिख रहा है कि डग्गामार बसों को सड़कों पर सटपट दौड़ने के लिए किस तरह सौदा किया जाता है। इस अवैध धंधे के लिए पुलिस कर्मी खुलेआम अवैध उगाही कर रहे हैं। वह पुलिस चेकपोस्ट पर बेरोक-टोक वसूली करते दिख रहे थे। इस खबर और वीडियो के प्रसारित होने के बाद हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सख्त कदम उठाया है। संबंधित पुलिसकर्मियों की जांच बिठाई गई और इस मामले में एक यातायात उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

बता दें कि आज थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत पलवाडा चेकपोस्ट पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों का डागामार बस सें अवैध उगाही का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको सज्ञान में लेकर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह नें यातायात उपनिरीक्षक राजकुमार व यातायात कांस्टेबल अर्जुन सिंह को तत्काल प्रभाव सें निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले की जाँच सीओ पिलखुवा को सौपी गईं है।

सिपाही से शुरू होता है वसूली का खेल, कहां तक जाता है?

सूत्र बताते है कि चेकपोस्ट पर अपने चाहने वालों की ड्यूटी लगाई जाती है। जिसके बाद चेकपोस्ट पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी खुलेआम डग्गामारों से बार्गेनिंग और वसूली करते हैं। इस पूरे खेल में कई पुलिस वाले शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक यह खेल सिपाही से शुरू होता है और फिर पैसे को आपस में बाटकर ऊपर तक भेजा जाता है।

वर्दी धूमिल करने वालों को चेतावनी

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि रविवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसका संज्ञान लेकर यातायात उपनिरीक्षक राजकुमार व यातायात कांस्टेबल अर्जुन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं वर्दी की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ एक्शन लेकर कार्यवाही की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story