×

Hapur: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही, 51 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Hapur: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 11 April 2024 9:23 AM GMT
hapur news
X

हापुड़ में 51 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार (न्यूजट्रैक)

Hapur News: जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स व गढ़ पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही से तस्करो में खलबली मच गईं। मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लाखों की क़ीमत की अफीम बरामद किया गया है।

तस्करों से यह सामान हुआ बरामद

आरोपियों के कब्जे से करीब 51 लाख रुपये की कीमत की 5.10 किलोग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन व 2030 रुपए नकदी को बरामद किया हैं। गिरफ्तार आरोपी जिला बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के नई बस्ती रामलीला मैदान के पास रहने वाला अजय मिश्रा व पिंटू मिश्रा हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

एंटी नारकोटिक्स के सीओ ने दी मामले की जानकारी

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि थाना गढ़मुक्तेश्वर के एनएच-09 स्थित पप्पन जी पराठा ढाबा के पास मणिपुर राज्य का एक तस्कर दो अन्य तस्करों को अफीम तस्करी करने के लिए आने वाला है। सूचना पर उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी विनोद पांडेय से संपर्क साधा। जिसके बाद दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

बृहस्पतिवार की तड़के करीब पांच बजे टीम ने ढाबे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 5.10 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। छानबीन करने पर पता चला कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 51 लाख रुपए है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मणिपुर के अफीम तस्कर से वह अक्सर हाइवे किनारे खुले ढाबों पर अफीम की खेप लेते हैं। आरोपियों का नाम व पता उन्हें मालूम नहीं है। आरोपियों से अफीम लेकर वह उसकी तस्कर विभिन्न राज्यों के जिलों में करते हैं। अफीम तस्करी से होने वाले मुनाफे को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story