Hapur News: इस दीपावली बर्तनों की खनक, बाजार में होगा करोड़ों का कारोबार

Hapur News: सिंगल यूज प्लास्टिक को बाहर का रास्ता दिखाने वाले कई उत्पाद बाजार में उतारे हैं। स्टील, पीतल, तांबा के स्थिर भाव के बीच धनतेरस पर्व के वापसी से व्यापारी उत्साहित हैं।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 8 Nov 2023 10:10 AM GMT
Utensil markets started getting decorated in view of Diwali And Dhanteras
X

Utensil markets started getting decorated in view of Diwali And Dhanteras

Hapur News: धनतेरस पर्व का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसी के साथ बर्तनों के बाजार को रफ्तार देने की तैयारियां भी शुरू हो गई। व्यापारियों ने भी वक्त के साथ चाल बदलते हुए इकोफ्रेंडली राह पर आगे बढ़ चले हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक को बाहर का रास्ता दिखाने वाले कई उत्पाद बाजार में उतारे हैं। स्टील, पीतल, तांबा के स्थिर भाव के बीच धनतेरस पर्व के वापसी से व्यापारी उत्साहित हैं।

बाजारों में रहेगी इन सामानों की अधिक डिमांड

तांबे का बोतल, घड़ा की कई वैराइटी बाजार में आ गई है। कंपनियों को धनतेरस पर्व पर तांबे के बर्तनों से ढेरों उम्मीदें भी हैं। इसके पीछे लोगों का सेहत के प्रति फिक्रमंद होना भी है। यही वजह है कि तांबे के बर्तनों की डिमांड हाल के दिनों में बढ़ी है। तांबे की सुराही, घड़ा, बोतल प्लास्टिक के वाटर जग, फ्रिज बोतल की जगह ले सकेंगे। तांबे का जग पहले से जनसामान्य की पसंद है। बदलाव का दौरा यूं ही चलता रहा तो एकल यूज प्लास्टिक निर्मित उत्पाद धीरे-धीरे किचन से बाहर हो जाएंगे।


धनतेरस पर यह सामान घर लाना होता है शुभ

धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। लोग इस दिन बर्तन, सोना, चांदी, झाड़ू, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति आदि सामान की खरीदारी करते हैं। ऐसे में इस वर्ष करोड़ों का व्यापार होने की व्यापारी प्रतीक जैन उम्मीद जता रहे हैं। व्यापारियों ने भी इसे देखते हुए पहले से ही तैयारी कर ली थी।

वक्त के साथ बदले बर्तन

इन दिनों बर्तनों में बदलाव का दौर जारी है। मसलन, स्टील, फिर नॉन स्टिक अब कास्ट आयरन के बर्तन। हालांकि, कास्ट आयरन का प्रचलन अभी रफ्तार नहीं पकड़ सका है। जरुरत मुताबिक नॉन स्टिक एवं स्टील के बर्तन महिलाओं की पसंद जरूर बन रहे हैं। बाजार में सभी आय वर्ग के बजट में फिट होने वाले बर्तन उपलब्ध हैं।

घरों में पूजा की थाली, सिंहासन की रहेगी डिमांड

पूजा की थाली ग्राहकों को काफी पसंद आएगी। रेज स्टील वाली थाली में दीपक, अगरबत्ती प्रसाद रखने के स्टैंड इत्यादि उपलब्ध हैं। कंपनियां रोली एवं अगरबत्ती भी पहली बार उपलब्ध करा रहीं हैं। इसके अलावा पीतल का सिंहासन, घंटी इत्यादि कई डिजाइन में उपलब्ध हैं।


किचन सेट दिलाएगी झंझट से मुक्ति

कंपनियों ने किचन सेट की वैरायटी बढ़ा दी है। अब मसाला, तेल रखने के बर्तन इत्यादि भी उपलब्ध करा रहीं, जिनकी गृहणियों को दरकार होती है। कोशिश ऐसी कि फिर से बाजार का रुख न करना पड़े।

बर्तनों के दाम पर एक नजर

1- किचन सेट 6000 से 20,000 रुपये

2- नॉन स्टिक तावा 500 से 1500 रुपये

3- कॉपर के फ्रिज बोतल 500 से 800 रुपये

4- कॉपर की सुराही - 3200 से 5000 रुपये

5- पूजा की थाली - 350 से 500 रुपये

6- बाउल सेट - 300 से 600 रुपये

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story