Hapur News: खतरे के निशान सें 35 सेंटीमीटर नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर, एसडीएम ने लगाई नाविकों पर रोक

Hapur News: गंगा का जल स्तर येलो अलर्ट के निशान सें महज 35 सेंटीमीटर नीचे है। वही खादर के खेतों में पानी पहुंचना शुरू हो गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने सें और गंगा का कटान होने सें खादर के ग्रामीणों की नींद उडी हुई है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 8 July 2024 1:21 PM GMT
Hapur News
X

Hapur News (Pic: Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर में एक बार फिर तेजी सें बढ़ोतरी हुई है। शनिवार कों गंगा का जलस्तर घटने के बाद रविवार की शाम एक बार फिर गंगा का जल उफान पर आ गया है। गंगा का जल स्तर येलो अलर्ट के निशान सें महज 35 सेंटीमीटर नीचे है। वही खादर के खेतों में पानी पहुंचना शुरू हो गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने सें और गंगा का कटान होने सें खादर के ग्रामीणों की नींद उडी हुई है। जिसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। वही गंगा का रूद्र रूप कों देखते हुए प्रशासन नें ब्रजघाट में नाव पर रोक लगा दी है।

यह दर्ज किया गया गंगा का जलस्तर

बाढ़ कट्रोल रूम मेरठ के अनुसार जहाँ शुक्रवार की शाम ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 197.60 मीटर था। वहीं शनिवार कों गंगा के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गईं थी। तो वहीं गंगा का जलस्तर समुद्र तल सें 197.30 सेंटीमीटर दर्ज हुआ था। रविवार को बिजनौर बैराज सें डिस्चार्ज किया गया 1.28.259 क्यूसेक पानी ब्रजघाट की गंगा में पहुंचा। जिससे ब्रजघाट के गंगा जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गईं है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 198.55 मीटर तक पहुंच गया है। जो अब येलो अलर्ट सें महज 35 सेंटीमीटर कम है।

क्या बोली तीर्थनगरी की एसडीएम

इस सबंध में गढ़ एसडीएम साक्षी शर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि, गंगा का जलस्तर में निरंतर बढ़ोतरी होने के चलते अधिकारी पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। जिसको लेकर गढ़ नगरपालिका को निर्देश जारी कर जलस्तर में कमी होने तक ब्रजघाट में गंगा में नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार -चढ़ाव देखने कों मिल रहा है। इस समय गंगा येलो अलर्ट के निशान की तरफ बढ़ रही है। इसके बावजूद गंगानगरी में नाविक सुरक्षा मानको को ताक पर रखकर नावों का संचालन कर रहे है। जिससे कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story