Hapur News: पत्नी नें पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप, मुकदमा दर्ज

Hapur News: नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता को प्रताड़ित किया। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पिछले 18 वर्षों से विवाहिता का पति कनाडा के टोरंटो में एक युवती के साथ लिवइन में रह रहा है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 23 March 2024 4:55 PM GMT
Hapur News
X

Hapur News (Pic:Newstrack) 

Hapur News: नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता को प्रताड़ित किया। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पिछले 18 वर्षों से विवाहिता का पति कनाडा के टोरंटो में एक युवती के साथ लिवइन में रह रहा है। विरोध पर आरोपी ने युवती को छोड़ने से इन्कार कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता पर पति और उसकी प्रेमिका से साथ रहने का दबाव बनाया। मामले में पुलिस स्तर पर कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस की जुबानी, पीड़ित की कहानी

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के जिला उज्जैन के एक मोहल्ले की विवाहिता ने बताया उसकी शादी 25 जून 2023 को हापुड़ के एक मोहल्ले के अर्जुन कुमार से हुआ था। शादी के वक्त पीड़िता को बताया गया था कि अर्जुन कनाडा के टोरंटो में रहता है और वह वहीं का स्थाई नागरिक है। 26 जून 2023 को विदा होकर पीड़िता अपनी ससुराल पहुंची। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके आभूषण अपने पास रख लिए। एक जुलाई 2023 को पीड़िता पति के साथ घूमने के लिए लंदन चली गई। जहां पति ने करीब एक माह तक उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पीड़िता के दस हजार पाउंड्स भी पति ने खर्च करा दिए। यहां पीड़िता को पता चला कि पति गोवंशी के मांस का सेवन करता है। उसने पीड़िता पर भी इसके सेवन का दबाव बनाया।

पति के साथ विदेश से लौटी थी पीड़िता

30 जुलाई को वह पति के साथ भारत वापस लौट आई। इसके बाद पति कनाडा चला गया। कुछ दिन बता पीड़िता को पता चला कि पिछले 18 वर्षों से पति कनाडा के टोरंटो में एक युवती के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा है। शिकायत पर पति ने युवती से अलग रहने से इन्कार कर दिया। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता पर पति उसकी प्रेमिका के साथ रहने का दबाव बनाया। लेकिन, पीड़िता ने कनाडा जाने से इन्कार कर दिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस से लेकर अधिकारियों से शिकायत की लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। न्याय के लिए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में महिला के पति अर्जुन सिंह, ससुर डाक्टर वीरेंद्र सिंह, सास मिनाक्षी और ननद स्वाति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story