Hapur News : महिला ने टोलकर्मियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Hapur news : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर दो कर्मचारियों पर एक महिला ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 9 July 2024 4:52 PM GMT
Hapur News : महिला ने टोलकर्मियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
X

Hapur news : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर दो कर्मचारियों पर एक महिला ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस की जांच में महिला टोल प्लाजा के पास एक युवक के साथ नग्नावस्था में एक नग्न युवक के साथ बारिश में नहाती नजर आ रही है। महिला ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी व एसपी से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिकायती पत्र में मेरठ की एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि सात जून को वह दवा लेने के लिए जिला रामपुर गई थी। वहां पर उसको रात हो गई। वह बस में बैठकर जनपद हापुड़ के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची। बस चालक ने महिला को टोल प्लाजा के पास यह कहकर उतार दिया कि यहीं से उसको मेरठ के लिए बस मिलेगी। इसके बाद महिला मेरठ की बस के आने का इंतजार वही टोल पर खड़े होकर करने लगी। आरोप है कि महिला को अकेला देखकर टोल प्लाजा पर तैनात दो कर्मचारी उसके पास पहुंचे। महिला का मुंह दबाकर आरोपी उसे टोल प्लाजा के पास एक खेत में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया । विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और 25 हजार रुपये लूट लिए। कुछ देर बाद रात में ही वहां पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन पुलिस ने भी महिला पर फैसले का दबाव बनाया।

नग्नावस्था में युवक के साथ बारिश में नहाती नजर आ रही महिला

पुलिस की प्राथमिक जांच के सामने आया है कि महिला का प्रेमी अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के पास वाहनों पर फास्टैग लगाने का काम करता है। अक्सर महिला युवक से मिलने आती रहती है। सात जुलाई की रात भी वह युवक के पास आई थी। देर रात तक दोनों ने शराब का सेवन किया। जिसके बाद नग्नावस्था में होकर बारिश में नहाने लगे। इस दौरान वह दोनों टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गए।

टोलकर्मियों ने बुलाई पुलिस, आरोपी का शांतिभंग में हुआ चालान

महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि पुलिस ने टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों से साज कर उसे रुपए लेकर वहां से जाने के लिए कहा। मगर, पुलिस जांच में पता चला कि दोनों को नग्नावस्था में बीच सड़क पर बारिश में नहाता देखकर टोलकर्मियों ने डायल-112 पर काल की थी। पुलिस के आने पर महिला को कपड़े पहनाए गए थे। महिला द्वारा शिकायत न करने पर भी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उसका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

एसपी अभिषेक वर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि महिला द्वारा लगाया गया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप निराधार है। वह प्रेमी से मिलने आई थी। फिलहाल विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story