Hapur News: शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला व उसकी मां को पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Hapur News: सीओ जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नाम दर्ज आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाफिजपुर थाना प्रभारी को आरोपी के गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 12 Feb 2024 9:18 AM GMT
Hapur News
X

Hapur News (Newstrack)

Hapur News: यूपी के हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर एक विवाहिता व उसकी मॉ के साथ मारपीट कर दी। आरोपी का जब इसे भी दिल नही भरा तो शादी से पहले आरोपी ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता के वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी समय-समय पर शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। पीड़िता ने न्याय मागंते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटकर मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता की कहानी, उसकी जुबानी

पीड़िता ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह विवाहिता है। वर्ष 2012 में उसकी शादी जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया था। पारिवारिक ग्रह क्लेश के चलते उसका पति से आये दिन मतभेद होता रहता था। जिसके कारण वह अपनी दोनों पुत्रियों को लेकर अपने मायके में आकर रहने लगी। वही 2017 वर्ष में गांव के ही निवासी दिवाकर आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। उसी दौरान पीड़िता के आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिये। यह सब होने के बाद पीड़ित ने आरोपी से दूरी बना ली थी। इसके बावजूद आरोपी पीड़िता के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से आरोपी की बातों में आकर आरोपी ने समय-समय पर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने तकरीबन नौ माह पहले बिल्कुल मिलना-जुलना बंद कर दिया था। छह फरवरी को आरोपी शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब मैंने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने पीड़ित व उसकी माँ के साथ मारपीट शुरू कर दी। न्याय के लिए पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

क्या कहते है पुलिस के जिम्मेदार

सीओ जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नाम दर्ज आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाफिजपुर थाना प्रभारी को आरोपी के गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story