Hapur news: सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन से लैस होगा महिला थाना, महिला कर्मियों में हर्ष

Hapur news: महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय नें बताया कि समाज को बेहतर पुलिसिंग देने के लिए महिला पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य अच्छा होना जरूरी हैं। खासकर मासिक धर्म के समय उनका ध्यान जाना बेहद ही जरूरी हैं।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 16 Oct 2024 9:16 AM GMT
Hapur news: सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन से लैस होगा महिला थाना, महिला कर्मियों में हर्ष
X

Hapur News (Pic- Newstrack)

Hapur news: यूपी के जनपद हापुड़ के महिला थाना प्रभारी अरुणा राय की एक अनोखी पहल। थाने में आने वाली महिला फरियादी व वहाँ तैनात पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म के समय में भटकना नहीं पड़ेगा। क्यों की जनपद में पहली बार महिला थाने को पिंक में टायलेट व सेनेटरी पैड वैडिंग मशीन सें लैस किया जाएगा। इसके जरिए निशुल्क सेंनेंटरी पैड उपलब्ध कराएं जाएंगे। मशीन की खासियत यह हैं।कि बटन दबाते ही उसमे सें पैड निकल आएगा। इस्तेमाल किए हुए पैड को नष्ट करने के लिए इसीनरेटर भी लगा होगा।

फरियादियों सहित महिला पुलिस कर्मियों को मिलेगा लाभ

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय नें बताया कि समाज को बेहतर पुलिसिंग देने के लिए महिला पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य अच्छा होना जरूरी हैं। खासकर मासिक धर्म के समय उनका ध्यान जाना बेहद ही जरूरी हैं। उधर, थाने आने वाली महिला फरियादियों को भी मासिक धर्म के समय में काफ़ी परेशानिया होती हैं। ऐसे में महिला पुलिस कर्मी व फरियादी, दोनों को इस समस्या सें निजात दिलाने के महिला थाना में पिंक टायलेट, के निर्माण होगा। इसके लिए के शासन स्तर पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह नें पत्राचार किया था। जिसके बाद शासन सें बजट स्वीकृत हुआ हैं।

तीन माह में होगा पिंक टायलेट का निर्माण

शासन सें मिलें बजट सें तीन माह में पिंक टायलेट का निर्माण हो जाएगा। करीब आठ लाख रुपए की लागत सें महानगरों की तर्ज पर सेनेटरी पैड वैडिंग मशीन भी लगाई जाएगी।मशीन में चार- चार पैड के दर्जनों पैकट डाले जाएंगे। बटन दबाते ही पैकट निकलेगा। महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला पुलिस जवान तैनात की जाएगी। जों थाने आने वाली महिला फरियादियों व अन्य महिला पोलिकर्मियों को मशीन सें पैड निकालने, इस्तेमाल पैड को नष्ट करने की जानकारी देंगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story