Hapur news: दिवाली से पहले महिलाओं को मिलेगा तोहफा, मुफ्त सिलेंडर दे रही सरकार

Hapur news: दिवाली में हापुड़ की महिलाओं को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 13 Oct 2024 7:43 AM GMT
Hapur news: दिवाली से पहले महिलाओं को मिलेगा तोहफा, मुफ्त सिलेंडर दे रही सरकार
X

Hapur news: हापुड़ में सरकार की दीपावली से पहले उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर देने की योजना है। प्रशासन की ओर से लाभार्थियों को हाेली और दीपावली पर साल में दो बार फ्री में सिलेंडर दिए जाते हैं। जिले में उज्जवला योजना के 58 हजार लाभार्थी हैं। इनकाे अक्टूबर में ही सिलेंडर का वितरण किया जाना है। इसके लिए आपूर्ति विभाग ने तैयारी आरंभ कर ली है। जिले को गैस सिलेंडर की अतिरिक्त खेप प्राप्त हाे गई है।

लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा लाभ

शासन से गरीब लाेगों को निशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हे दिए गए थे। इनका चयन उज्जवला योजना में किया गया था। जिले में उज्जवला योजना के 58 हजार पात्र हैं। इनको हर साल दो गैस सिलेंडर निशुल्क दिए जाते हैं। एक सिलेंडर दीपावली पर और दूसरा होली पर फ्री में प्रदान किया जाता है। त्यौहारी सीजन में उज्जवला योजना के पात्रों के परिवारों में गैस से रसोई का कार्य हो सके, इसके लिए सिलेंडर रीफिल की सुविधा से शासन से प्रदान की गई है। अब दीपावली आने वाली है। उससे पहले उज्जवला योजना के सभी पात्रों को सिलेंडर की निशुल्क रीफिल देने की सभी तैयारी कर ली गई हैं। इसके लिए आपूर्ति विभाग ने सिलेंडर मंगवा लिए हैं। अगले सप्ताह से उनका वितरण आरंभ हो जाएगा।

क्या बोली जिम्मेदार अधिकारी

जिला आपूर्ति अधिकारी डा. सीमा सिंह ने बताया कि अभी भी कुछ जगह ऐसी हैं जहां अभी भी लोग खाना बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत उन लोगों तक भी अब गैस कनेक्शन पहुंचाया जा रहे हैं।पूरी पारदर्शिता के साथ एक-एक सिलेंडर पात्र परिवारों की रसोई तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी हाल में सिलेंडर को गलत हाथों तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा। पात्र परिवारों की रसोई में त्यौहार पर हर हाल में गैस पर खाना बनेगा।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story