युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया धर्मांतरण, दिल्ली की मस्जिद में किया निकाह

Hapur News: पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मुंबई के थाना पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्ना मुकादम क्षेत्र की रहने वाली है। विधवा महिला ने बताया उसके पति की मृत्यु वर्ष 2015 में हो गया था।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 17 July 2024 10:22 AM GMT
hapur news
X

हापुड़ में युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया धर्मांतरण (न्यूजट्रैक)

Hapur News: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।जहाँ एक विधवा हिंदू महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के मुस्लिम व्यक्ति ने अपने प्रेमजाल में उसे फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने मुंबई जाकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने महिला से अपना असली नाम व शादीशुदा होने की बात भी छिपाई। आरोपी ने दिल्ली की जामा मस्जिद में ले जाकर महिला सहित उसकी बेटी का धर्मांतरण करा दिया। जिसके बाद निकाह कर लिया। पीड़ित महिला को ज़ब आरोपी असलियत का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गईं। आरोपी का असली नाम व शादीशुदा होने जानकारी मिली तो वह उसके गांव में पहुंची। मगर आरोपी के परिवारों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आरोपी ने इंस्टाग्राम पर भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मुंबई के थाना पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्ना मुकादम क्षेत्र की रहने वाली है। विधवा महिला ने बताया उसके पति की मृत्यु वर्ष 2015 में हो गया था। उस दौरान पीड़िता सात माह की गर्भवती थी। पति की मौत के बाद पीड़िता ने पुत्री को जन्म दिया था। माह फरवरी 2023 में उसके पास जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर आईडी ब्लैक कमांडो के नाम से बनाई थी। पीड़िता ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर आरोपी ने अपना फर्जी नाम समीर खान बताया था। जिसके बाद दोनों के अक्सर बातचीत होने लगी। आरोपी ने उसे निकाह का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से मुंबई जाकर शारीरिक संबंध बनाए।

धर्मांतरण कराकर किया था आरोपी ने निकाह

आरोपी 25 मार्च 2023 को उसे दिल्ली की जामा मस्जिद में ले गया। जहां आरोपी ने उसका धर्मांतरण कराया। धर्मांतरण के बाद पीड़िता का नाम बदलकर आयशा रख दिया। आरोपी ने पीड़िता की पुत्री का नाम बदलकर इनाया रख दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से निकाह कर लिया। इसके बाद पीड़िता जिला गौतमबुद्धनगर के गांव बरौला में किराए के मकान में रहने लगी। इसके बाद पति तीन से चार दिन में एक बार घर आता जाता था।

आरोपी ने बनाया 20 लाख रुपये देने का दबाव

पति को तलाक देने से इनकार करने पर आरोपी पक्ष लोगों ने उस पर 20 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। आरोपियों ने पीड़िता को बताया कि अगर वह 20 लाख रुपये दे देगी तो पति पहली पत्नी को तलाक दे देगा। 11 मई 2024 को मेरठ से आरोपी के दो भाई भी गांव में पहुंचे। उन्होंने तीन लाख रुपये का लालच देकर पति को तलाक देने के लिए कहा। इस पर पीड़िता ने इनकार कर दिया।

फैसले के बाद पीड़िता को छोड़ भाग आया था पति

इस मामले में पीड़िता नें 11 मई 2024 की शाम को चौकी मुदाफरा में तहरीर दी। जहां दोनों पक्षों को बुलाया गया। चौकी में पति ने पीड़िता को साथ रखने पर सहमति जताई। जिसके बाद फैसला होने पर पति पीड़िता को लेकर मुंबई चला गया। लगातार आरोपी अपने परिजनों से लगातार बात करता रहा। 31 मई को पति ने पीड़िता को बताया कि वह मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा है। घर से निकलकर आरोपी वहां भागकर अपने गांव आ गया। ज़ब पीड़िता आरोपी के गांव पहुंची तो परिजनों ने उसे घर में रखने से इनकार दिया।

सड़क पर गुजारी रात, पुलिस लगाई न्याय की गुहार

घर में रखने से मना करने के बाद पीड़िता रातभर अपनी पुत्री के साथ सड़क पर रहने को मजबूर हुई। सुबह पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अभी भी महिला अपने पति के गांव में ही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story