Hapur News: बेसहारा पशु की टक्कर से युवक की मौत,परिजनों में कोहराम

Hapur News: गांव बलवापुर का रहने वाला नितिन गंगानगरी में स्थित पुस्तकालय सें पढ़कर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। युवक गंगानगरी सें पढ़कर अपने घर जा रहा था। तभी सड़क पर अचानक बेसहारा पशु के आने सें टकरा गया।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 11 July 2024 3:38 PM GMT
Hapur News
X

आवारा पशु (Pic: Social Media)

Hapur News: बेसहारा पशु ने एक बाइक सवार युवक की जान ले ली। बाइक सवार युवक रोजाना की तरह आज भी पढ़कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अचानक सड़क पर आए सांड़ ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया था। जहाँ युवक की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गईं।

युवक की मौत सें परिजनों में कोहराम

आपको बता दे कि, मंगलवार को ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव बलवापुर का रहने वाला नितिन गंगानगरी में स्थित पुस्तकालय सें पढ़कर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह युवक गंगानगरी सें पढ़कर अपने घर जा रहा था। तभी सड़क पर अचानक बेसहारा पशु के आने सें टकरा गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप सें घायल हो गया था। इसके बाद परिजनों नें घायल नितिन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरो नें गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया था। युवक नें आज मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही युवक की मौत सें गांव में शोक की लहर दौड़ गईं। परिजनों का भी रों रोकर बुरा हाल है।

झुंड बनाकर सड़कों पर बैठे रहते हैं पशु

बेसहारा पशु सड़कों पर घंटों झुंड बनाकर बैठे रहते हैं जिससे राहगीरों पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। सड़कों पर ऐसे पशुओं का इतना आतंक है कि लोग पास से गुजरने में पहले सोचते हैं। शहर के लोग पशुओं को गांवों में छोड़ना चाहते हैं, वहीं ग्रामीण इन्हें शहर की सीमा पर छोड़ देने की फिराक में रहते हैं। जनपद में कुछ सड़कें ऐसी हैं जहा पर हमेशा ही बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थ नगरी के ब्रजघाट के गंगा घाटों, शमशान घाट सहित विभिन्न मार्गो पर बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। जिनसे आए दिन हादसे होते रहते है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story