Hardoi News: होली के दिन नृशंस हत्या से थर्राया जिला, मर्डर कर किशोर की आंखें फोड़ीं

Hardoi News: मृतक को आखिरी बार बीती रात होलिका दहन के दौरान देखा गया था। उसके बाद वो नज़र नहीं आया। अब गेहूं की खेत से उसका शव बरामद हुआ है।

Pulkit Sharma
Published on: 8 March 2023 11:26 AM GMT (Updated on: 8 March 2023 11:37 AM GMT)
Hardoi brutal murder
X

Hardoi brutal murder

Hardoi news: हरदोई में एक 15 वर्षीय किशोर की बेहद निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। किशोर का शव गेहूं के खेत में पड़ा पाया गया। उसकी आंखों को फोड़ दिया गया था और एक आंख बाहर निकाल दी गई थी। घटना के बाद एसपी राजेश दिवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। यह घटना थाना टड़ियावां के गांव बारियाताला मजरा मुरादपुर में हुई। यहां रहने वाले लक्ष्मण नाम के शख्स के महज 15 वर्षीय पुत्र राजनाथ को इस दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया।

चार भाइयों में सबसे छोटा था राजनाथ

किशोर की हत्या कर खेत में खड़ी गेहूं की फ़सल में उसका शव फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक राजनाथ चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पर एसपी समेत एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी टड़ियावां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसपी राजेश दिवेदी ने बताया कि किशोर का शव में आंख पर चोट के निशान हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक कल रात होलिका दहन के दौरान देखा गया था। उसके बाद वो नज़र नहीं आया। आज सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिलने की सूचना मिली है। घटना की गहनता से पड़ताल करने में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की संभवत: गला दबाकर किशोर की हत्या की गई है। सिर पर भी चोट के निशान हैं। तफ्तीश शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में शोक की लहर

महज 15 वर्ष के किशोर की ऐसी नृशंस हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। एक तरफ जहां परिजन संभाले नहीं संभल रहे थे, वहीं गांव में जिसे भी इस घटना के बारे में पता चलता गया, सहानुभूति से उसकी आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना था कि जिस बच्चे ने अभी ठीक से दुनिया भी नहीं देखी थी, उसे इतनी बेरहमी से मौत के घाट कौन उतार सकता है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story