×

Hardoi News: 'नफरत छोड़ो भारत जोड़ो' नारे के साथ एकजुट हो रहा है पूरा देश, नकुल दुबे का तीखा हमला

Hardoi: प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि आज समूचा देश नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारे के साथ एकजुट हो रहा है।

Pulkit Sharma
Published on: 21 Dec 2022 1:33 PM GMT
Hardoi News
X

हरदोई में भारत जोड़ो यात्रा

Hardoi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा है कि संविधान और सद्भाव बचाने के लिए देश का हर नागरिक भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है। अवध प्रान्त की भारत जोड़ो यात्रा का समापन हरदोई में हुआ। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यात्रा लेकर हरदोई पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हरदोई में यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर पार्क में समाप्त हुई। इस अवसर हजारों की सँख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने सम्बोधित किया।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है देश का हर नागरिक: नकुल दुबे

प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि संविधान और सदभाव बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है देश का हर नागरिक। राहुल गाँधी ने नफरत और विभाजन की राजनीति करने वालों के मंसूबे पस्त कर दिए। आज समूचा देश नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारे के साथ एकजुट हो रहा है। मंहगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के सवालों से सरकार घबराई हुई है। किसान और नौजवान दोनों को राहत और रोजगार देने में सरकार विफल है। भारत जोडो यात्रा ऐतिहासिक परिणाम देगी नफरत फैलाने वालों की हार होगी और प्रेम सदभाव का संदेश देने वालों की जीत होगी।

प्रांतीय अध्यक्ष ने की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लगन व परिश्रम की सराहना

प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे हरदोई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लगन व परिश्रम की सराहना भी की। प्रदेश सचिव व हरदोई कांग्रेस प्रभारी जीतलाल सरोज ने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा दलित, शोषित, वंचित समाज के हक में मजबूत आवाज बनकर उभरी है। लाखों की संख्या में लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर इस यात्रा में अपना योगदान दे रहे हैं।

भारत जोडो यात्रा ने आम जनमानस में प्रेम, सद्भावना का संदेश पहुंचाया: जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोडो यात्रा ने आम जनमानस में प्रेम, सद्भावना का संदेश पहुंचाया है। हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता गाँव-गाँव, गली-नुक्कड़ तक पदयात्राएं आयोजित रहे हैं। उत्तर प्रदेश में राहुल गाँधी के प्रवेश करने पर हरदोई से हज़ारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता नकुल दुबे के नेतृत्व में पहुंचेंगे।

इस पदयात्रा में हुए ये शामिल

इस यात्रा में अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पूनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डेय, अजय सिंह, मिथिलेश चौहान, राजीव लोध, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, शशिबाला वर्मा, सुभाष पाल, राजवर्धन सिंह, आकांक्षा रावत, डॉ. अजीमुश्शान, सुनील पाण्डेय, निर्भान सिंह यादव, तुषार दीक्षित, अकील खान, उस्मान खान, महफूह प्रधान, अयान खान, यूनुस गाजी, सुफियान गाजी, इसरार, साधू सिंह, अजीत सिंह चंदेल, कमल सिंह, सन्तराम वर्मा, शकील खान, शैलेन्द्र वर्मा, डॉ सीपी सिंह, अजय शुक्ला, सुदामा प्रसाद, कमल सिंह, कमलेश मिश्रा, राम औतार वर्मा, नसीम वारसी, ओमप्रकाश अर्कवंशी, महताब अहमद, संजय कुमार, आलम अंसारी, सोनपाल वर्मा, कौशल सिंह, मंजू मित्रा, भुट्टो मियां, मान सिंह, निकेश यादव, नरेंद्र कुमार सहित हजारों की सँख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी शामिल हुए।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story