Hardoi News: कांग्रेस ने लगाया पीएम पर आरोप, बोली- मोदी सरकार देश के संसाधनों को अडानी को बेच रही है

Hardoi News: कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, कहा-जनता के पैसे से अडानी की झोली भर रही केंद्र सरकार।

Pulkit Sharma
Published on: 10 March 2023 12:00 PM GMT
Hardoi Congress Target pm narendra Modi
X

Hardoi Congress Target pm narendra Modi

Hardoi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा अडानी महाघोटाले के विरोध में शुक्रवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने किया।

जिलाध्यक्ष ने साधा केन्द्र पर निशाना

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के संसाधनों को पूंजीपति मित्र अडानी को बेच रही है। जनता के पैसे से गोदी सेठ अडानी की झोली भर रही मोदी सरकार। मोदी सरकार अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपटलिज्म की नीति के तहत काम कर रही है। गहरे आर्थिक संकट के समय में मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेंच रही है और भारतीय जीवन बीमा निगम व भारतीय स्टेट बैंक जैसे सार्वजनिक संस्थानों को अडानी समूह में निवेश करने के लिए विवश कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की इन संस्थानों में जमा करोड़ों की बचत जोखिम में है, जिसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराया जाना जरूरी है।

प्रदर्शन में ये शामिल रहे

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य मोहम्मद इसरार, जिला महासचिव दीपेंद्र सिंह, जिला महासचिव सोनपाल वर्मा, जिला सचिव फसाहत खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, पिहानी नगर कांग्रेस प्रभारी उस्मान खान, शहर महासचिव शिव कुमार राठौर, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, शहर सचिव सर्वेश कुशवाहा, जिला सचिव इस्लाम गाजी, बृजेश कुमार, अजयपाल, रासीदुल, सर्वेश सिंह, मदनपाल, यूसुफ खान, अमरीश कुमार, अतीक खान, अलखराम, सुभाष, विजयपाल, उमाशंकर, खालिक बेग, बाबूराम यादव, शिवशंकर, गिरीशचन्द्र, रामचन्द्र, कश्मीर सिंह, राहुल वर्मा, रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story