×

Hardoi News: प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया हवन, लम्बी उम्र की कामना की

Hardoi: यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

Pulkit Sharma
Published on: 12 Jan 2023 10:25 AM GMT
Hardoi News
X

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया हवन

Hardoi: आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय हरदोई पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गाँधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों द्वारा हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी हम सबकी नेता, महिला अधिकारों एवं जनहित के मुद्दों पर देश की मुखर आवाज हैं। उनके दूरगामी सोच की वजह से आज जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का अवसर मिला है। जन अधिकारों के लिये उनका संघर्ष हम सभी को प्रेरित करता है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई

शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन की महानायिका, हमारी आदरणीय नेता, जन-जन की लोकप्रिय नेता व नारी शक्ति की प्रतीक, दलितों, शोषितों,वंचितों की मुखर आवाज हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि भारतीय युवाओं की मर्गदर्शक, गरीबों-मजलूमों-शोषितों और अन्याय के खिलाफ देश की बुलंद आवाज, सेवाभावी, सरल व्यक्तित्व की धनी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर हवन कर की दीर्घायु होने की कामना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी की लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर आज हवन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की है। प्रियंका गांधी देश की मुखर आवाज है। देश हित को लेकर लगातार मुद्दे उठाती रहती है। हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका व राहुल गांधी के निर्देशन पर कार्य कर रहे है। प्रियंका गांधी माहिला,दलित,पिछड़ा समेत हर वर्ग के लिए आवाज उठाती रहती हैं।

इस अवसर पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, शहर सचिव अनूप दीक्षित, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, शहर सचिव सर्वेश कुशवाहा, शहर महासचिव शिवकुमार राठौर, शहर उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्र, सुशील कुमार सिंह, अनिल कुमार, राहुल वर्मा, नन्दकिशोर, रतीराम, श्यामपाल, श्यामलाल, मुनेश्वर यादव, सर्वेश वर्मा आदि साथी मौजूद रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story