×

Hardoi News: हरदोई में महिलाएं नही सुरक्षित, एक हफ्ते में मिलें 2 महिलाओं के शव, पुलिस जाँच में जुटी

Hardoi News: हरदोई अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। एक हफ्ते में दूसरी बार महिला का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं दोनो बार महिलाओं को वहशी ढंग से मौत के घाट उतारा गया है।

Pulkit Sharma
Published on: 8 Jan 2023 4:10 AM GMT
Hardoi Crime News
X

Hardoi Crime News (Social Media)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश का जिला हरदोई अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। एक हफ्ते में दूसरी बार महिला का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं दोनो बार महिलाओं को वहशी ढंग से मौत के घाट उतारा गया और तो और दोनो घटनाओं का दिन भी शनिवार था। लेकिन बड़ी बात ये है कि हरदोई पुलिस दोनो हत्याओं में अब तक शिनाख्त न कर सकी है।

नाले में मिला युवती का शव

आपको बता दें कि आज हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 25 वर्षीय युवती को ज़िदा फूंक दिया गया। वहीं युवती का शव नाले किनारे पड़ा मिला है। शनिवार की देर शाम इस तरह शव मिलने से वहां के लोगों में सनसनी फैल गई। इस खौफनाक घटना का पता होते ही सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर वारदात से जुड़े पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की। उनका कहना है कि शव को कहीं से ला कर फूंका गया। फिलहाल सारे मामले की जांच की जा रही है।

शव को पहले जलाने की कोशिश

आपको बता दें हरियावां थाने के डगरहा गांव के बगल में पिहानी रजबहा माइनर के किनारे एक शव पड़ा हुआ देखा गया। जिससे धुआं उठ रहा था। शव देख कर लगता है कि युवती को मारकर उसको आग लगा दी गई और उसके शव को अधजला छोड़ कर आरोपी फरार हो गए। वहीं चश्मदीद लोगों के बातों पर यकीन किया जाए तो युवती का शव लगभग एक घंटा पहले ही फेंका गया था और वहीं पर जला हुआ पुआल भी पड़ा हुआ था। उसके पैर और कुछ हिस्सा अधजला हुआ था।

हरदोई पुलिस जांच में जुटी

वहीं पुलिस ने हत्या करने वाले हत्यारों को दबोचने के लिए इलाके की नाकेबंदी कर दी है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि युवती विवाहिता मालूम हो रही है। जिसकी हत्या करके उसके शव को जलाना प्रतीत होता है। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर घटना के कारणों का पता किया जाएगा। बरहाल एक हफ्ते महिलाओ के दो शव मिलने से पुलिस की भूमिका पर सवाल जरूर उठ रहे है, वही पुलिस अभी एक हफ्ते पहले मिले शव की भी शिनाख्त नहीं कर पाई है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story