×

Hardoi News: पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, जिले में खुशी का लहर

Hardoi News: हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, प्रदेश का किया नाम रोशन, जिले में खुशी का लहरपर्वतारोही अभिनीत ने 2023 में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करके देश में जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Pulkit Sharma
Published on: 26 Feb 2023 9:15 AM GMT
India Book of Records
X

India Book of Records (Photo: Social Media)

Hardoi News: हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, प्रदेश का किया नाम रोशन, जिले में खुशी का लहरपर्वतारोही अभिनीत ने 2023 में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करके देश में जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सभी क्षेत्र व जनपदवासियों ने पर्वतरोही के घर जाकार व फोन पर बधाई दी। यह रिकॉर्ड पर्वतारोही अभिनीत ने केदारकांठा ट्रेक पीक पर बनाया है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने किया प्रमाणित

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड यह प्रमाणित करता है कि पर्वतारोही अभिनीत ने बेस कैंप से मात्र तीन घंटे में केदारकांठा पीक को सबमिट किया है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद पर्वतारोही अभिनीत मौर्य काफी खुश है और उनके पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बचपन से था सपना

पर्वतारोही अभिनीत का बचपन से सपना था, कि वे कुछ अलग करके विश्व व देश में अपनी पहचान बनाना चाहते थे, इसके लिए पर्वतारोहण क्षेत्र को चुना, और इसी क्षेत्र में अपना लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके देश का नाम रोशन करना है। अब उनका सपना है कि वो जल्दी ही अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाना है।

जाने क्या बोला पर्वतारोही

इस उपलब्धि के बाद पर्वतारोही ने बताया कि ये सब जो किया है वह उनके जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग पहलगाम जम्मू कश्मीर के इंस्ट्रक्टर व उनके सभी सहयोगियों की सहायता व आशीर्वाद से बड़ी बड़ी उपलाब्धि हासिल कर रहे हैं। पर्वतारोही अभिनीत इस क्षेत्र में बचपन से जाने का सपना था लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण अब पर्वतरोहण क्षेत्र में बड़ी उपलाब्धि हासिल करके जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करते रहेंगे यही इनका लक्ष्य है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story