×

Hardoi News: भाजपा पर जमकर गरजे नकुल दुबे, बताया हर मोर्चे पर भाजपा सरकार है विफल

Hardoi News Today: प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल।जनता से किये वादे हवाहवाई व जुमले साबित हुए।

Pulkit Sharma
Published on: 9 Feb 2023 2:48 PM GMT
Hardoi Nakul Dubey Attack on BJP
X

Hardoi Nakul Dubey Attack on BJP

Hardoi News: प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय हरदोई पर ब्लॉक, नगर प्रभारी व ब्लॉक नगर शहर अध्यक्षों, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, पीसीसी सदस्यों, फ्रंटल,प्रकोष्ठ, विभागों, के अध्यक्षों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ समीक्षा बैठक की एवं तैयारियों के संदर्भ में चर्चा करते हुए संगठन को दिशा निर्देश भी दिए।

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल। जनता से किये वादे हवाहवाई व जुमले साबित हुए। बेरोजगारी, मंहगाई, गरीबी दो गुनी हो गयी है।मोदी खुद के मन की बात तो करते, पूंजीपतियों के हित की बात करते हैं, मगर गरीब मजदूर किसान के मन की बात करने से कतराते हैं।किसानों की आय दोगुना होने बजाय आधी रह गयी।

बेरोजगारी व मंहगाई चरम पर

दो करोड़ नौकरियों के वादा करने वाली मोदी सरकार में बेरोजगारी अपने चरम पर है।दस लाख सरकारी पद खाली हैं। पढ़ाई तीन गुना मंहगी हो गई।नोटबन्दी, और जीएसटी ने लाखों छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया।50 लाख नौकरियां गयीं,23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गये।पिछले 8 सालों में गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, के दाम दोगुना हो गए।इन्हीं सब मुद्दों को लेकर इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर, बूथ बूथ जाएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा से विभाजनकारी ताकतों को करारा जवाब

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश मे नफरत के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम दिया है। कुछ विभाजनकारी ताकतें एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से, एक भाषा को दूसरी भाषा से, एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाने के प्रयास करती रहती हैं. ऐसी विभाजनकारी ताकतों को इस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश ने करार जवाब दिया और समूचा देश मोहब्बत के पैगाम के साथ खड़ा हो गया। हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन से राहुल गांधी इस सन्देश को बूथ तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रम पाण्डेय, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, पीसीसी सदस्य मो इसरार, आदि साथी मौजूद रहे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story