×

Hardoi News: किशोरी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया रेप का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Hardoi News: किशोरी ने अपने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्त्ति पर रेप का अरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pulkit Sharma
Published on: 12 Jan 2023 11:07 AM GMT
Rape In Hardoi
X

Rape In Hardoi: Photo- Social Media

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने व महिलाओं के प्रति बढ़े अपराधों को रोकने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित करते रहते है। लेकिन यूपी में महिलायें सुरक्षित नहीं है।

ताजा मामला यूपी के हरदोई से सामने आया है। जहां महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। बीते दो सप्ताह में हरदोईं में महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। एक सप्ताह में दो महिलाओं की निर्मम हत्या के बाद एक रेप का मामले सामने आया है जहां किशोरी ने अपने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्त्ति पर रेप का अरोप लगाया है। किशोरी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी के आरोपों की जांच कर रही पुलिस

मामला अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक किशोरी अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचकर गांव के ही एक व्यक्ति पर बहला फुसलाकर ले जाकर रेप करने का आरोप लगाया हैं। किशोरी के आरोप के बाद अतरौली थाने में मामला दर्ज हो गया है। पुलिस किशोरी के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा पीड़िता को मेडिकल के लिए ज़िला अस्पाताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

जल्द ही आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार करेगी पुलिस: ASP

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र से एक किशोरीं के साथ रेप का मामला सामने आया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर 164 का बयान कराया जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपी व्यक्ति को गिरफ़्तार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story