×

Hardoi News: अगर ना की होती लापरवाही तो ना जाती 91 लोगों की जान, जाने वजह

Hardoi News: परिवहन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि वर्ष 2022 में 91 बाइक सवार लोगों की जान सड़क हादसा मैं गई है। जान गंवाने वालों में से ज्यादातर लोग बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे।इसके अलावा सीट बेल्ट की अनदेखी करने वाले चौपहिया वाहनों को मिलाकर 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2022 तक 504 लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गवाई है।

Pulkit Sharma
Published on: 24 April 2023 10:39 AM GMT
Hardoi News: अगर ना की होती लापरवाही तो ना जाती 91 लोगों की जान, जाने वजह
X

Hardoi News: जनपद में आए दिन सड़क हादसे की खबर हम सब तक पहुंचती है जनपद में होने वाले सड़क हादसों में अब तक कई लोगों की मौत व कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं यह सड़क हादसे वाहन चालकों की लापरवाही वाह बिना मानक के वाहन चलाने पर घटित होते हैं जनपद में परिवहन विभाग लगातार अभियान चलाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वाहन संबंधित जागरूक करने का कार्य करता रहता है पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को यातायात के नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के चालान भी किए जाते रहते हैं फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बिना मानक तेज गति से वाहन चलाते रहते हैं।

विभाग ने बताया कितनों ने एक वर्ष में गवाई जान

परिवहन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि वर्ष 2022 में 91 बाइक सवार लोगों की जान सड़क हादसा मैं गई है। जान गंवाने वालों में से ज्यादातर लोग बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे। इसके अलावा सीट बेल्ट की अनदेखी करने वाले चौपहिया वाहनों को मिलाकर 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2022 तक 504 लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गवाई है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक सड़क हादसो की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार है। हरदोई में करीब 300 वाहन चालकों की मौत रफ्तार के कहर से हुई है। इसके अतिरिक्त 200 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

एक साल में वसूला करोड़ों रुपये का जुर्माना

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2022 तक कुल 7 करोड़ 52 लाख 34 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला गया है जिसने कुल 67,497 लोगों का चालान किया गया है।बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर 4 करोड़ 81 लाख का जुर्माना किया गया जिसमें 45,703 लोगों का चालान किया गया है।बिना सीट बेल्ट के 16 लाख 62 हज़ार रुपए का जुर्माना किया गया। बिना सीट बेल्ट के 1662 लोगो पर जुर्माना लगाया गया है।

एक बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने में 4814 वाहनों का चालान किया गया जिनसे 57 लाख 96 हज़ार 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। वही मोबाइल पर बात करते पर भी पुलिस ने जुर्माने की कार्यवाही की।पुलिस द्वारा 456 वाहनो का चालान करते हुए 5 लाख 82 हज़ार रुपए का जुर्माना किया। जनपद में पार्किंग व्यवस्था ना होने पर भी 7385 वाहनों का चालान करते हुए 45 लाख 59 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया गया। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 56 लाख 4हज़ार पाँच सौ रुपए का जुर्माना किया गया जिसमें 5488 वाहन शामिल है। नो एंट्री के उल्लंघन में 1989 वाहनों का चालान करते हुए 87 लाख 4 हज़ार 500 सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

क्या बोले ज़िम्मेदार

यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के फायदे बताए जाते हैं।उस समय तो नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाने की बात करते हैं लेकिन वाहन चलाते समय लोग हेलमेट लगाने से बचते हैं।पुलिस कुछ माह में हेलमेट लगाने के लिए जुर्माने की कार्रवाई भी करती है लेकिन दोपहिया चालकों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। हर दिन बिना हेलमेट के दर्जनों लोग सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।

सड़क हादसों को रोकने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।यहां तक नवयुवकों में जागरूकता लाने के लिए स्कूल कॉलेजों में पहुंचकर उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है।इससे सड़क हादसों में गिरावट लाई जा सके हालांकि पिछले साल की अपेक्षा में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story