TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Hardoi News: गायब हो गया 100 फीट ऊँचा तिरंगा, किसी को नहीं हुई कानों कान खबर

Hardoi News: लगभग 2 महीने से अधिक से हरदोई रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा गायब है। झंडे के स्थान पर केवल लोहे की राड दूर से चमक रही है।

Pulkit Sharma
Published on: 19 Sep 2024 4:35 PM GMT
Hardoi News: गायब हो गया 100 फीट ऊँचा तिरंगा, किसी को नहीं हुई कानों कान खबर
X

गायब हो गया 100 फीट ऊँचा तिरंगा   (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर अधिकारी कितने जागरूक एवं सतर्क हैं, इसकी बानगी उस समय उजागर हुई जब हरदोई रेलवे स्टेशन पर शान से लहराने वाला तिरंगा अधिकारियों और जिम्मेदारों की लापरवाही और अनदेखी के चलते कई महीनों पहले गायब हो गया। स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि अब तो याद भी नहीं की आखिरी बार कब देखा था, स्टेशन का सौ फीट ऊंचा तिरंगा झंडा। हैरत की बात तो यह है कि इस बाबत कोई भी जिम्मेदार मामले का संज्ञान नहीं ले रहा है।

बीते कई महीनों से हरदोई रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा अपने स्थान से नदारद है। हरदोई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम राजकुमार सिंह ने भी हरदोई रेलवे स्टेशन पर नदारत 100 फीट ऊंचा झंडा का संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझा।

डीआरएम अपने निरीक्षण में वही देखते हैं जो वह देखना चाहते हैं हालांकि डीआरएम के निरीक्षण के दौरान हरदोई के अधिकारी व्यवस्था को चाक चौबंद रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखते हैं। हरदोई रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा कई महीनों से गायब है। लाखों की लागत से लगा झंडा हरदोई के एडीईएन फर्स्ट समेत अन्य अधिकारियों की लापरवाही को जाहिर कर रहा है, हालांकि मंडल के उच्च अधिकारियों को हरदोई के अधिकारियों की कोई भी लापरवाही नजर नहीं आती है।

वर्ष 2019 में लगा था सौ फीट ऊँचा झंडा

हरदोई रेलवे स्टेशन के विकास और अधिकारियों की पोल खोल रहा तिरंगा झंडा। अगस्त 2019 को 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया गया था जो की 30 फुट लंबा और 20 फुट चौड़ा था। तिरंगा झंडा दूर से देखने में रेल यात्रियों व लोगों को काफी अपनी ओर आकर्षित करता था। हरदोई के जिम्मेदारों ने तिरंगा झंडा में भी खेल किया और अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी के चलते कई बार यह झंडा फट भी गया।

बीते लगभग 2 महीने से अधिक से हरदोई रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा गायब है। झंडे के स्थान पर केवल लोहे की राड दूर से चमक रही है। जिस स्थान पर यह झंडा लगा है वहां से लगातार अधिकारियों का आवागमन भी होता है। साथ ही 100 फीट ऊंचा झंडा एडीईएन कार्यालय से भी देखा जा सकता है, लेकिन बीते कई महीनों से गायब तिरंगा झंडा को लगाने में एडीईएन समेत स्टेशन के जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई और अधिकारियों की लापरवाही के चलते सरकार के लाखों रुपए पानी में जाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस बाबत जब स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा से जानकारी लिए तो उनके द्वारा कहा गया कि 15 अगस्त के बाद झंडा उतार लिया गया था, जो तेज हवाओं के कारण फट गया था, झंडे को लगाने और रखरखाव का काम एडीईएन का है। इस संबंध में आगे की जानकारी उनके पास नहीं है। हालांकि रेल से जुड़े सूत्र बताते है कि 15 अगस्त को भी स्थिति जस की तस थी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story