Hardoi Nerws: बिना रूट चल रहे 30 ई-रिक्शा सीज, 15 अन्य वाहनों पर जुर्माना, अभियान जारी

Hardoi Nerws: ई रिक्शा का जो रूट निर्धारित है अब वह ई-रिक्शा उसी रूट पर ही संचालित होगा। इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा अब कार्यवाई भी शुरू कर दी गई है।

Pulkit Sharma
Published on: 5 Sep 2024 11:45 AM GMT
Hardoi News
X

Hardoi News (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में जहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है वहीं शहर में जाम का पर्याय बन चुके ई-रिक्शा पर भी अब कार्यवाही शुरू हो गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ईं-रिक्शों पर नंबर अंकित किए थे और ईं-रिक्शों के रूट भी निर्धारित किए थे। शहर में ई-रिक्शों को अपने निर्धारित रूट पर संचालन के निर्देश थे लेकिन लगातार ई-रिक्शा चालक मनमानी के चलते शहर भर में आवागमन कर रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

ई रिक्शा का जो रूट निर्धारित है अब वह ई-रिक्शा उसी रूट पर ही संचालित होगा उसके लिए यातायात पुलिस द्वारा अब कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। कार्यवाही में यातायात पुलिस ने बिना निर्धारित रूट के संचालन हो रहे 30 ई- रिक्शाओं को सीज कर दिया है। साथ ही 15 दो पहिया और चौपाइयां वाहनों के भी चालान किए गए हैं जो यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहनों को संचालित कर रहे थे। हरदोई पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जनपद में अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

सभी ई रिक्शों के रूट निर्धारित

हरदोई शहर में जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा चालक पर अब यातायात पुलिस ने कार्यवाही का मन बना लिया है। यातायात पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व सभी ई-रिक्शों के रूट निर्धारित किए गए थे। साथ ही रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट पर ई-रिक्शा के संचालन को लेकर निर्देशित किया था। लेकिन ई-रिक्शा यातायात पुलिसों के निर्देश का पालन नहीं कर रहें थे। जिसको लेकर यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव ने विशेष अभियान चलाते हुए दूसरे मार्ग पर चल रहे ई-रिक्शों पर कार्यवाही की है।

30 ई-रिक्शा सीज

यातायात प्रभारी निरीक्षक ने 30 ई-रिक्शों को सीज किया जबकि चेकिंग के दौरान कई दो पहिया और चौपहिया भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे जिन पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की गई है। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव ने बताया कि ई- रिक्शाओं के रूट निर्धारित किए गए हैं। यदि कोई भी ई-रिक्शा अपने निर्धारित रूट से हटकर चलता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। शहर में जाम से निजात दिलाने की यह एक पहल है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story