×

Ram Mandir: हरदोई से उठी अयोध्या में राम लला को गार्ड ऑफ़ ऑनर देने की माँग

Ram Mandir: हरदोई के अवध क्षेत्र प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अविनाश मिश्रा ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि मध्य प्रदेश के ओरछा मंदिर की तरह अयोध्या में भी रामलला को छह पहर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाए।

Pulkit Sharma
Published on: 29 Jan 2024 6:24 AM GMT
Ram Mandir
X

Ram Mandir (Pic: Social Media)

Ram Mandir: ओरछा मंदिर की तर्ज पर भगवान राम को गार्ड ऑफ ऑनर मिले। सलामी की मांग को हरदोई से भाजपा अवध क्षेत्र के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल को पत्र लिखकर मांग की है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं। इसी के साथ विदेश से भी लोग भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि एक दिन में सर्वाधिक पांच लाख लोगों ने दर्शन किए हैं। दिन पर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। राम जन्मभूमि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। राम जन्मभूमि पर भगवान राम के मंदिर व भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का हर एक भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। काफी संघर्ष के बाद भगवान राम के मंदिर का निर्माण होकर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। ऐसे में भगवान राम को गार्ड ऑफ ऑनर देना चाहिए।

ओरछा में दिया जाता है गार्ड ऑफ़ ऑनर

हरदोई के अवध क्षेत्र प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अविनाश मिश्रा ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि मध्य प्रदेश के ओरछा मंदिर की तरह अयोध्या में भी रामलला को छह पहर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाए। अविनाश मिश्रा ने मध्य प्रदेश के ओरछा मंदिर जो कि भगवान राम मंदिर के तौर पर जाना जाता है, इसका हवाला देते हुए मांग की हैं। भगवान राम को गॉड ऑफ आनंद दिया जाए। ओरछा में किसी भी वीआइपी को गार्ड ऑफ ऑनर मंदिर में नहीं दिया जाता है।ओरछा मंदिर में सिर्फ भगवान राजा रामचंद्र को गार्ड का ऑनर दिया जाता है ऐसे ही अयोध्या में भी हो।

अविनाश मिश्रा ने बताया कि अयोध्या हर सनातनी के लिए एक केंद्र बिंदु है। हर सनातनी की आस्था भगवान राम से जुड़ी हुई है। इसी के साथ अयोध्या के राजा भगवान श्री राम है।ऐसे में उनको गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करना चाहिए। भगवान राम की आस्था भारत के साथ विदेश तक में है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अविनाश मिश्रा की इस मांग पर मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल क्या विचार करती हैं। क्या अयोध्या में ओरछा मंदिर की भांति भगवान राम को गार्ड ऑफ़ ऑनर मिलना शुरू होगा या नहीं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story