×

Hardoi News: किसानों को बड़ी राहत, भेजा गया गन्ने का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य, शासन ने दिये थे निर्देश

Hardoi News: सरकार द्वारा गन्ना किसानों को राहत देते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य को बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा ₹20 गन्ना समर्थन मूल्य को बढ़ा दिया था।

Pulkit Sharma
Published on: 5 Feb 2024 1:26 PM IST
hardoi news
X

किसानों के खाते में भेजा गया गन्ने का समर्थन मूल्य (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: सरकार लगातार किसानों को हित को देखते हुए कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार किसानों की समस्याओं के निस्तारण के प्रयास करते रहते हैं इसके साथ ही किसानों की फसलों के भी उचित दाम मिल सके इसको लेकर कार्य करते रहते हैं। सरकार ने होली से पहले ही किसानों को बड़ी राहत दे दी है। सरकार द्वारा गन्ना किसानों को राहत देते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य को बढ़ा दिया है।

सरकार द्वारा ₹20 गन्ना समर्थन मूल्य को बढ़ा दिया था। इसके साथ ही जिन किसानों को कम समर्थन मूल्य मिला है उनको नए समर्थन मूल्य को भेजने के निर्देश दिए थे। शासन की ओर से जारी हुए निर्देशों में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि 14 दिन के अंदर किसानों को बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य उनके खाते में भेज दिया जाए। इसके बाद हरदोई में गन्ना किसानों के खाते में समर्थन मूल्य को भेजने की क़वायद शुरू हो चुकी है। कई किसानों को बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य भेजा भी जा चुका है।

800 करोड़ का हुआ भुगतान

गन्ना किसानों को सरकार ने बड़ी रहती दी है। सरकार द्वारा पिराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य ₹20 प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। जिससे गन्ने का समर्थन मूल्य ₹270 प्रति कुंतल हो गया है जबकि इससे पूर्व गन्ने का समर्थन मूल्य ₹350 प्रति क्विंटल था। हरदोई जनपद में तीन शुगर मिल संचालित होती हैं। यहां लाखों की संख्या में किसान अपना गन्ना बेचने के लिए मील पहुंचता है। शुगर मील के पिराई सत्र के दौरान 1 लाख 58 हज़ार 227 किसानों को समर्थन मूल्य ₹350 रुपए प्रति क्विंटल के अनुसार 26 जनवरी तक 756.98 करोड रुपए का भुगतान किया गया है जबकि बढ़े हुए ₹20 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का कुल 43.75 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है।

गन्ना विभाग की अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि किसानों को कुल 800.73 करोड़ का भुगतान किया गया है। शासन द्वारा 14 दिन के अंदर बकाया राशि किसानों के खाते में भेजने के निर्देश दिए गए थे। शासन की ओर से प्राप्त तय सीमा के अंदर किसानों को धनराशि भेज दी गई है। 26 जनवरी तक का बकाया भुगतान किया जा चुका है। जबकि 27 जनवरी के बाद जनपद में 289 किसानों ने अपने गन्ने की बिक्री की है। शेष बचे किसानों को भुगतान करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही 289 किसानों के खाते में गन्ना भुगतान के रूप में ₹370 प्रति कुंतल के हिसाब से भुगतान कर दिया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story