×

Hardoi News: नीतीश कुमार के बयान से नाराज भाजपा नेत्रियों ने फूंका पुतला, की इस्तीफे की मांग

Hardoi News: भाजपा की महिला नेत्री परिक्षा तिवारी ने कहा कि मैं एक भारतीय महिला हूं जहां एक पुरुष प्रधान समाज रहा है। हमारे संस्कृति में महिलाओं व पुरुषों के बीच पर्दे के संस्कृति रही है।

Pulkit Sharma
Published on: 8 Nov 2023 2:47 PM GMT (Updated on: 8 Nov 2023 5:40 PM GMT)
BJP Mahila Morcha protested against Nitish Kumar
X

BJP Mahila Morcha protested against Nitish Kumar

Hardoi News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिया गया बयान धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीतिक दल अलग-अलग तरीके से निशाना साथ रहे हैं। वहीं नीतीश के साथ गठबंधन की पार्टी नीतीश कुमार का बचाव भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, भाजपा आक्रामक नजर आ रही है। भाजपा की महिला मोर्चा ने कमान संभाल लिया। हरदोई में भी भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और नीतीश कुमार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। भाजपा नेत्रियों ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही नीतीश कुमार पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि नीतीश कुमार की छवि अब उनके मन से हट गई है उन्हें नीतीश कुमार से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी उनका यह बयान भारत के समस्त महिलाओं की बेज्जती करने को लेकर था ।देश में जहां महिलाओं को बराबर का दर्जा दिया जा रहा है वहीं नीतीश कुमार के इस बयान से उनकी मानसिकता को समझा जा सकता है।

शहर के प्रमुख चौराहे पर फूंका गया पुतला

हरदोई में बुधवार को भारी संख्या में भाजपा की महिला नेत्रियों ने एकजुट होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले को लेकर शहर के सिनेमा चौराहे पर पहुँची। जहां भाजपा नेत्रियों द्वारा नीतीश कुमार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही नीतीश कुमार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। भाजपा की महिला नेत्रियों द्वारा पुतला दहन कर नीतीश कुमार के महिलाओं को दिए गए बयान पर घोर आपत्ति दर्ज कराई।

भाजपा की महिला नेत्री परिक्षा तिवारी ने कहा कि मैं एक भारतीय महिला हूं जहां एक पुरुष प्रधान समाज रहा है। हमारे संस्कृति में महिलाओं व पुरुषों के बीच पर्दे के संस्कृति रही है। हम कितने भी मॉडर्न हो जाएं हमारी संस्कृति नहीं बदलेंगी। हमारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे महान व्यक्ति हैं, जिन्होंने सदन में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण दिलाने का काम किया है। महिलाओं के कल्याण, सम्मान व नारी शक्ति की सदैव बात करते हैं। एक प्रदेश का मुख्यमंत्री सदन में महिलाओं को लेकर इस तरह की बात करता है वह काफी शर्मसार करने वाली बात है। नीतीश कुमार का बयान संसद से लेकर विधानसभा व देश से लेकर प्रदेश तक की सभी महिलाओं को उपहास उड़ाने वाला है। नीतीश कुमार द्वारा बहुत ही निंदनीय कृत्य किया गया है।

परीक्षा तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। नीतीश कुमार का महिलाओं को लेकर दिया गया बयान इतिहास का काला अध्याय बन गया है। वह कोई गली, मोहल्ले के नेता नहीं है, उनसे इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। उन्होंने जिस तरह से सदन में महिलाओं को लेकर बयान दिया है, उस से महिलाओं का उपहास उड़ा है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story