Hardoi: आग की चपेट में आए अखिलेश का पुतला फूंकने आए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

Hardoi:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा हिंदू समाज को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। अखिलेश यादव ने कहा था कि मठाधीशों और माफ़ियाओं में कोई अंतर नहीं है।

Pulkit Sharma
Published on: 14 Sep 2024 9:57 AM GMT
hardoi news
X

हरदोई में पुतला फूंकने आए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता झुलसे (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: जिले में अखिलेश यादव का पुतला फूंक रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वयं आग की चपेट में आ गए। अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुतला फूंकने नहीं दिया। पुलिस से खींचतान के बीच पुतला टूट गया। इसके बाद नाराज भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सड़क को जाम करने का प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस बल के आगे भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के मंसूबों पर पानी फिर गया।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता किसी न किसी तरह से अखिलेश यादव का पुतला दहन करने का प्रयास करते रहे। युवा मोर्चा द्वारा अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की गई। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्राधिकार नगर, शहर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल और दमकल की गाड़ी मौके पर मौजूद रही। पुलिस की मुस्तैदी के आगे भाजपा युवा मोर्चा अखिलेश यादव का पुतला दहन करने में पूरी तरह से नाकाम रहे। पुतला न फूंकने की तिल मिलाहट युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में देखने को मिली।

अखिलेश ने मठ पर दिया था बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा हिंदू समाज को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। अखिलेश यादव ने कहा था कि मठाधीशों और माफ़ियाओं में कोई अंतर नहीं है। अखिलेश के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। भाजपा के आवाहन पर भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। पार्टी नेतृत्व के आवाहन पर हरदोई में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अखिलेश यादव का पुतला दहन करने के लिए सिनेमा चौराहे पर पहुंचे लेकिन पुतला दहन की सूचना पर मौजूद पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा को अखिलेश यादव का पुतला फूकने नहीं दिया।

पुलिस और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर मची खिंचतान में पुतला टूट गया। पुतला टूट जाने के बाद भी भाजपा युवा मोर्चा ने उसे जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने फायर एक्सटेंशनर से पुतले को जलते नहीं दिया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी द्वारा सारी विफलताओं के बाद अखिलेश यादव के पोस्टर पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगाकर दहन का प्रयास किया लेकिन इस प्रयास में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता ही आग की चपेट में आ गए। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ और कपड़ों में आग लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ और कपड़ों में लगी आग और पोस्टर को जलता देख पुलिस सक्रिय हुई और कंबल और कपड़ों से आग को बुझाने का कार्य किया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा इसके बाद मीडिया से दूरी बना ली गई। मीडिया के पूछे गए सवालों से भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बचते नजर आए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story