×

Hardoi News: "गठबंधन प्रत्याशी की जमानत होगी जब्त": ब्रजेश पाठक

Lok Sabha Election 2024: हरदोई में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

Pulkit Sharma
Published on: 14 April 2024 1:54 PM GMT
ब्रजेश पाठक।
X
ब्रजेश पाठक। (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एक नए रूप में नजर आए। ब्रजेश पाठक का हरदोई गृह जनपद कहा जाता है। ऐसे में ब्रजेश पाठक जब मंच पर पहुंचे और सोशल मीडिया के वॉलिंटियर्स को संबोधित करना शुरू किया तो ब्रजेश पाठक की भाषा में हरदोई की झलक नजर आई। ब्रजेश पाठक हरदोई की भाषा में वॉलंटियर्स को संबोधित करते नजर आए। हरदोई की भाषा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को बोलते देख वॉलंटियर्स में भारी उत्साह देखने को मिला।

वॉलंटियर्स को किया संबोधित

मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, लोकसभा के प्रत्याशी जयप्रकाश रावत, प्रीतेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती नजर आई। मंच से संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। ब्रजेश पाठक ने वॉलंटियर्स को अबकी बार 400 पर का नारा दिया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का काम वॉलंटियर्स और भाजपा के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को करना है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित है। बेटियों को सीटी बजाने वाले लगभग 25000 मनचले जेल में है।

कानून व्यवस्था मजबूत

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है। आज अपराधी थानों में जाकर अपने जान की भीख मांगता है। ब्रजेश पाठक हरदोई की भाषा में बोले कि पहले गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइन लगती थी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलता था। सांसद अगर पर्ची लिख देता था तब उन्हीं लोगों को गैस सिलेंडर मिलता था। लोगों की इस समस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा जो महिलाएं, बहनें लकड़ियां बीन कर चूल्हा जलाती थी। चूल्हे से निकलने वाले धुएं से हमारी माता बहने बीमार होती थीं। उन सबको प्रधानमंत्री ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना को शुरू कर माता बहनों को सबसे बड़ी राहत दी है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सिलेंडर पर सब्सिडी माताओं बहनों को दी जा रही है। आज गांव में माता बहनें चूल्हे पर नहीं बल्कि गैस के चूल्हे पर खाना पका रही हैं।


सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक यही नहीं रुके उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का जमकर बखान करते हुए कहा कि पहले जब गांव में कोई बीमार पड़ता था तो घर की माताओं बहनों का जेवर गिरवी रखा जाता था। उससे जो पैसा मिलता था उस पैसे से इलाज कराया जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माताओं बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपना जेवर गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। 5 लाख तक का इलाज सरकार मुफ्त में कराएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना को लाया गया जिसका लाभ आज देश के कोने-कोने में गरीब लोगों को मिल रहा है।

हरदोई में होगी भाजपा की जीत

ब्रजेश पाठक ने कहा कि हरदोई से भाजपा के प्रत्याशी जयप्रकाश रावत एक तरफ़ा जीत रहे हैं। प्रधानमंत्री की जनकल्याणी योजनाओं ने लोगों में अपनी पैठ बनाई है। भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। हरदोई लोकसभा सीट में विपक्ष का प्रत्याशी कोई है ही नहीं। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी द्वारा स्थापित किए गए गुंडाराज से परेशान थी। इस बार हरदोई लोकसभा में समाजवादी और गठबंधन की प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाएगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है के बयान पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर को नमन करती है। संविधान निर्माता को नमन करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के मंच को डेवलपमेंट करने का कार्य किया है। जो आज तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा नहीं किया गया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story