×

Hardoi News: दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, वापस लौटी बारात

Hardoi News: अब तक आपने दुल्हन के दूल्हा नशेड़ी होने, काला होने, गंजा होने पर बारात को वापस करने की बात सुनी होगी लेकिन हरदोई में दुल्हन को दूल्हा पसंद ना आने पर बारात को लौटा दिया गया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Pulkit Sharma
Published on: 17 May 2023 1:49 PM GMT
Hardoi News: दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, वापस लौटी बारात
X
Hardoi news (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई में पहुंची एक बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई। दुल्हन ने शादी के सात फेरे लेने से पहले ही शादी करने से इनकार कर दिया। बाराती व घराती पक्ष दोनों ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन नहीं मानी। जिसके बाद बारात वापस लौट गई। बारात के वापस लौटने के पीछे की वजह साफ स्पष्ट तो नहीं हो पाई है लेकिन यह बताया जा रहा है कि दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया था। जिसके चलते दुल्हन ने शादी के सात फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया।

अब तक आपने दुल्हन के दूल्हा नशेड़ी होने, काला होने, गंजा होने पर बारात को वापस करने की बात सुनी होगी लेकिन हरदोई में दुल्हन को दूल्हा पसंद ना आने पर बारात को लौटा दिया गया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

फर्रुखाबाद से आई बारात को पुलिस ने आपसी सहमति के बाद किया वापस

फर्रुखाबाद जिले के जज़ौरा बुजुर्ग थाना क्मीपल निवासी कुंवर पाल सिंह पुत्र मोहब्बत सिंह के बेटे की शादी लोनार थाना क्षेत्र के रामापुर छैया के अमरेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह की बेटी के साथ तय हुई थी। मंगलवार की रात बड़े ही धूमधाम के साथ बारात लड़की पक्ष के द्वार पर पहुंची। लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत बड़े ही सत्कार के साथ किया। उसके बाद सभी रस्म की तैयारी हो रही थी। जयमाल भी हो चुकी थी, जिसके बाद फेरे लेने से पूर्व दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता को कुंवरपाल सिंह ने दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं बनी तो दूल्हा थाने पहुंच गया। वहीं दोनों ने अपनी बात थानाध्यक्ष के सामने रखी। दुल्हन ने कहा कि उसे लड़का पसंद नहीं है। उसके बाद बारात वापस लौट गई। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया गया है। बारात राजी खुशी वापस लौट गई है।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story