TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

करोड़ों की लागत से संवरेगा शहर का नुमाइश चौराहा, शासन ने जारी की धनराशि

Hardoi: जनपद के प्रमुख चौराहों में से एक नुमाइश चौराहे को संवारने का कार्य किया जाएगा। शासन द्वारा नुमाइश चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

Pulkit Sharma
Published on: 18 Jun 2024 11:30 AM GMT
hardoi news
X

करोड़ों की लागत से संवरेगा शहर का नुमाइश चौराहा (न्यूजट्रैक)

Hardoi News: प्रदेश सरकार उद्योगों के साथ पर्यटन को काफी बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में पर्यटन स्थलों को संवारने के लिए करोड़ों का बजट भी जारी किया है। हरदोई जनपद के कई पर्यटन स्थल को भी शासन की ओर से सवारने के लिए बजट जारी हो चुका है। हरदोई जनपद के संडीला में शीतला देवी मंदिर हो या फिर हरदोई में प्रहलाद कुंड। शासन द्वारा सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि जारी कर चुका है। शासन का उद्देश्य प्रदेश में अधिक से अधिक पर्यटन को बढ़ावा देने का है।

शासन द्वारा प्रत्येक जनपद में चौराहों पार्कों का भी सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। हरदोई जनपद में भी एक बार फिर हरदोई के प्रमुख चौराहा में से एक शहर नुमाइश के चौराहे को संवारने का कार्य किया जाएगा। शासन द्वारा नुमाइश चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही कुछ राशि सौंदर्यीकरण के लिए जारी भी कर दी गई है। अब जल्द ही हरदोई का नुमाइश चौराहा एक नए रंग रूप में नजर आएगा।

लगेगी महापुरुष की मूर्ति

शहर का नुमाइश चौराहा ऐतिहासिक है। इस चौराहे का नाम पास के ही मैदान में लगने वाली नुमाइश को लेकर पड़ा है। यह चौराहा काफी बड़ा है। इस चौराहे का जीर्णोद्धार वर्ष 2020 में तत्कालीन जिलाधिकारी रहे पुलकित खरे ने कराया था। इस चौराहे पर फब्बारे साथ जलपरी की मूर्ति लगाई गई थी चौराहा काफी चौड़ा था जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा चौराहे को थोड़ा छोटा किया गया। एक बार फिर शासन द्वारा हरदोई के नुमाइश चौराहे को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए जीर्णोद्धार होने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने हरदोई के नुमाइश चौराहे के जीर्णोद्धार के लिए 13 मार्च को 1 करोड़ 7 लाख 72000 की धनराशि स्वीकृत की थी। इसके साथ ही 75000 की धनराशि जारी भी कर दी थी लेकिन उसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई जिसके चलते कार्य नहीं हो पाया। अब एक बार फिर शासन द्वारा शहर के नुमाइश चौराहे के सौंदर्यीकरण को कराए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। नुमाइश चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ यहां पर महापुरुष की प्रतिमा को भी लगाया जाना प्रस्तावित है। पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।टेंडर होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story