×

Hardoi News: लोगों के साथ ठगी करने वाले एक हज़ार से अधिक नंबर बंद, साइबर थाने से हुआ एक्शन

Hardoi News: साइबर क्राइम थाने द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बैंक से पत्राचार के माध्यम से साइबर अपराधियों के खातों को ब्लॉक कराते हुए पीड़ितों के खाते में धनराशि वापस कराई गई है।

Pulkit Sharma
Published on: 23 Feb 2024 9:39 AM GMT
Hardoi News
X
हरदोई साइबर थाना (Newstrack)

Hardoi News: हरदोई जनपद में जब से साइबर थाना की शुरुआत हुई है, तब से जनपद के लोगों को बड़ी राहत मिली है। हरदोई जनपद में आए दिन कोई ना कोई साइबर क्राइम का शिकार होता रहता है। पहले साइबर क्राइम से जुड़े मामले स्थानीय थाने पर दर्ज होते थे, लेकिन अब साइबर थाने पर अभियोग पंजीकृत के साथ थाने पर कार्यवाही भी होती है। साइबर क्राइम थाना खुलने के बाद इस थाने ने कई बड़ी और अहम कामयाबी हासिल की है। साइबर क्राइम पुलिस द्वारा पीड़ितों के खोये, चोरी हुए मोबाइल से लेकर ठगी कर ली गई धनराशि तक वापस कराई गई है। इसी के साथ समय-समय पर साइबर क्राइम थाना विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही भी करता रहता है। जनपद का साइबर क्राइम थाना लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

336 नंबर और होने हैं बंद

हरदोई के रिजर्व पुलिस लाइन में खुले साइबर क्राइम थाने में साइबर अपराधों से जुड़े अभियोग पंजीकृत किए जाते हैं। इसमें यहां पर तैनात पुलिसकर्मी तत्पर कार्रवाई भी करके पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करते आ रहे हैं। इसी क्रम में साइबर क्राइम थाने द्वारा 1612 फर्जी मोबाइल नंबर को बंद कराया गया है। वहीं, 336 मोबाइल नंबरों को बंद करने की प्रक्रिया भी चल रही है। साइबर क्राइम द्वारा जिन 1612 फर्जी मोबाइल नंबरों को बंद कराया गया है यह वह नंबर है जो लोगों को फोन कर उनसे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम समेत अन्य संसाधनों के माध्यम से साइबर ठगी करके उनके खाते से धनराशि हड़प लेते थे।

साइबर क्राइम थाने द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बैंक से पत्राचार के माध्यम से साइबर अपराधियों के खातों को ब्लॉक कराते हुए पीड़ितों के खाते में धनराशि वापस कराई गई है। जनपद के कई लोगों को साइबर ठगी का शिकार होने के बाद भी साइबर थाने द्वारा उनके खाते से कटी धनराशि को वापस कराया गया जिसके बाद पीड़ितों ने साइबर थाने के प्रभारी को आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पहला साइबर क्राइम थाना ना होने से लोगों को भटकना पड़ता था। लेकिन अब साइबर क्राइम थाना खुल जाने से उन लोगों को भटकना नहीं पड़ता है। इसी के साथ साइबर क्राइम थाना लोगों की शिकायत पर तत्पर कार्यवाही कर उन्हें न्याय दिलाता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story