×

Diwali 2023: दिवाली आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, गणेश की मूर्ति लेते समय सूंड पर दें विशेष ध्यान

Diwali 2023: अमावस्या तिथि पर शाम 3 घंटे का लगभग मुहूर्त रहेगा। इस दौरान पूजा पाठ करना काफी शुभ माना जाएगा।

Pulkit Sharma
Published on: 12 Nov 2023 6:16 AM GMT (Updated on: 12 Nov 2023 6:17 AM GMT)
Diwali 2023
X

Diwali 2023 (Newstrack)

Diwali 2023: दीपावली का त्योहार आज है। घर में साफ सफाई के साथ घरों को दिये व झालरों से सजाया जा रहा है। लोग बाजारों में पूजा की सामग्री के साथ-साथ साज सजा की वस्तुएं भी जमकर खरीद रहे हैं। लोग मिट्टी के गणेश लक्ष्मी के साथ चांदी से बने गणेश लक्ष्मी की मूर्ति भी जमकर खरीद रहे हैं। बाजार में इलेक्ट्रिक दिये के साथ मोमबत्ती लोगों को अपनी और काफी आकर्षित कर रही है। दीपावली की पूजा शाम को हर घर, दुकान, प्रतिष्ठान पर पूरे विधि विधान के साथ की जाएगी।

तीन घंटे पूजा का है शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि पर शाम 3 घंटे का लगभग मुहूर्त रहेगा। इस दौरान पूजा पाठ करना काफी शुभ माना जाएगा। दीपावली का त्यौहार अमावस्या को मनाया जाता है। पुराणों में ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री राम लंका से रावण वध कर माता सीता, भाई लक्ष्मण के साथ वापस अयोध्या लौटे थे। भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों ने दीपों से नगर को जगमगा दिया था। तब से देश के हर कोने-कोने में दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

गणेश जी की मूर्ति ख़रीदते समय सूँड़ पर दे विशेष ध्यान

दीपावली के त्यौहार पर लोगों में मुहूर्त को लेकर काफी असमंजस रहता है। लोग मुहूर्त को लेकर अपने पुरोहितों से फोन कर संपर्क करते हैं। कहा जाता है की दुकानों प्रतिष्ठानों का मुहूर्त अलग होता है जबकि घर पर पूजन का मुहूर्त अलग होता है। ऐसे में Newstrack से आचार्य उमाकांत शास्त्री ने बात की तो उन्होंने बताया कि दीपावली पर पूजन के लिए शाम को 5:39 से रात 8:30 तक का शुभ समय है। पूजा के समय पूरी विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। मूर्तियां खरीदते समय गणेश जी की सूड पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शाम को पूजा की अवधि गरीब 2 घंटा 51 मिनट रहेगी। प्रदोष के समय में वृषभ काल में लक्ष्मी गणेश का पूजन शुभ माना जाता है। इसी दौरान प्रतिष्ठानों से लेकर घरों में पूजा कर सकते हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story