Hardoi News: विधायक के साथ DM व SP ने लिया बाढ़ का जायज़ा, जिम्मेदारों को दिये निर्देश

Hardoi News: विधायक के साथ DM व SP ने लिया बाढ़ का जायज़ा, जिम्मेदारों को दिये निर्देश

Pulkit Sharma
Published on: 13 July 2024 8:00 AM GMT
Hardoi News
X

विधायक के साथ DM व SP ने लिया बाढ़ का जायज़ा (Pic: Newstrack)

Hardoi News: लगातार नदियों का बढ़ रहा जलस्तर प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। हरदोई में गंगा, राम गंगा, गर्रा नदी उफान पर है। हरदोई के निचले हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। लगातार राज्य मंत्री व विधायक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी निरीक्षण कर हालात पर नगर बनाए हुए हैं। हरदोई जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

जिला अधिकारी द्वारा शाहाबाद पाली मार्ग पर पड़ने वाले आदमपुर विद्युत उपकेंद्र के पास उतरकर जल प्रवाह को देखा साथ ही विद्युत उपकेंद्र के पास झाड़ियां देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल झाड़ियां को कटवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्बाध जल प्रभा बनाने को लेकर भी निर्देशित किया। जिला अधिकारी द्वारा ने कहा कि अभी तक आदमपुर विद्युत उपकेंद्र पर कोई समस्या नहीं है यदि एक फीट तक जलस्तर बढ़ता है तो विद्युत उपकेंद्र को बंद करना पड़ेगा।


जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा परेली पेट्रोल पंप के पास जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया और प्रधान लेखपाल सचिव को नाव की सहायता से गांव में जाकर लोगों को जागरूक व सचेत करने के निर्देश जारी किए। जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव संबंधित कोई भी समस्या होने पर तत्काल एंबुलेंस को कॉल कर अस्पताल पहुँचाए। बाढ़ को लेकर लगातार सूबे के मुख्यमंत्री व शासन से भी निगरानी की जा रही है। प्रदेश में आई बाढ़ चिंता का विषय है जिसको लेकर स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को उपलब्ध कराएं आवास

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने सवायजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक माघवेंद्र प्रताप सिंह साथ रहे। विधायक माघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी को बाढ़ व कटान को रोकने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों व पशुओं के लिए व्यापक प्रबंध करने के निर्देश जारी किए।

भाजपा विधायक माघवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम लगी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बीमार लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी करने के निर्देश विधायक द्वारा दिए गए। सवायजपुर क्षेत्र में आई बाढ़ से जनजीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों के पास पीने के लिए पानी भी पर्याप्त व साफ़ नहीं है। इसको लेकर विधायक माघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्लोरीन की गोलियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की जाएं, जिससे ग्रामीण को स्वच्छ जल मिल सके। विधायक माघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्रामीणों के मकान बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए हैं या रह गए हैं उन्हें तत्काल आवास उपलब्ध कराया जाए पशुओं के लिए चारे का प्रबंध किया जाए।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story