×

Hardoi News: DM के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत तीन अधिकारियों पर दर्ज हुआ मामला, जानें क्या है वजह?

Hardoi News: संडीला ग्राम पंचायत के किन्हौटी में विकास के नाम पर सरकारी धन का जमकर दुरूपयोग हुआ। यह दुरुपयोग जिम्मेदारों ने किया है। ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी, अवर अभियंता लघु सिंचाई और सहायक विकास अधिकारी के साथ ग्राम प्रधान ने मिलकर अनियमितताएं बरती है।

Pulkit Sharma
Published on: 5 Jan 2024 9:16 AM GMT
Hardoi News
X

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (Newstrack) 

Hardoi News: हरदोई में भ्रष्टाचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई भ्रष्टाचार का मामले सामने आ ही जाता है। सबसे ज्यादा सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले सामने आते हैं। सरकारी धन का जिम्मेदार जमकर बंदर बाट करते हैं। जिम्मेदारों को शासन से लेकर सरकार तक का डर नहीं होता है। जनपद में अगर ग़बन भ्रष्टाचार की बात की जाए तो अब तक अरबों रुपए के सरकारी धन का जिम्मेदारों द्वारा ग़बन किया गया है।

ऐसा ही एक नया मामला जनपद से सामने आया है। जहां वित्तीय अनियमितता बरतने पर प्रधान, बीडीओ, एडीओ पर जिलाधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी जिम्मेदारों पर विकास कार्य की आड़ में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। विकासखंड अधिकारी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मुकदमा लिखे जाने की जानकारी मिलते ही ब्लॉक के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

किन्हौटी गाँव का है मामला

संडीला ग्राम पंचायत के किन्हौटी में विकास के नाम पर सरकारी धन का जमकर दुरूपयोग हुआ। यह दुरुपयोग जिम्मेदारों ने किया है। ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी, अवर अभियंता लघु सिंचाई और सहायक विकास अधिकारी के साथ ग्राम प्रधान ने मिलकर अनियमितताएं बरती है। गांव में विकास के नाम पर शासन और सरकार की ओर से लाखों करोड़ों रुपए की धनराशि स्वीकृत की जाती है, लेकिन इस धनराशि को ग्राम प्रधान जिम्मेदारों के साथ मिलकर अपनी जेब भरने का काम करते हैं। हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को ग्राम पंचायत के किन्हौटी में फर्जीवाड़ा कर भुगतान किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित कर जांच कराई गई थी।

जांच टीम ने जिलाधिकारी को दी रिपोर्ट में 7 लाख 3 हज़ार 94 रूपयों के फर्जी भुगतान की पुष्टि की। सरकारी धन के हुए दुरुपयोग में ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, ग्राम सचिव अनुराग यादव, अवर अभियंता लघु सिंचाई मंसूर असलम और सत्यापन अधिकारी के रूप में फर्जी फोटो और काम प्रमाणित करने पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अनुराग गौतम के खिलाफ संडीला कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संडीला के बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडे ने बताया कि डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। जिलाधिकारी द्वारा फर्जी भुगतान के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायक फिरोज शमी को बर्खास्त कर दिया है। फिरोज शमी की जिलाधिकारी ने सेवाएं समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story