TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Hardoi News: डॉक्टर ने बच्चे के गले से सफलतापूर्वक निकाला सिक्का, बच्चे ने ली राहत की सांस

Hardoi News: हरदोई मेडिकल कॉलेज में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक सिंह ने 12 वर्ष के बच्चे के गले में फंसा सिक्के को बाहर निकाल दिया। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

Pulkit Sharma
Published on: 6 Jun 2024 7:56 AM GMT
Hardoi News
X
बच्चे के गले में फंसा था सिक्का (Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को काफी उम्मीदें थी। हरदोई में कई डॉक्टरों की काफी कमी भी थी जिनमें से सबसे ज्यादा हरदोई के लोगों को नाक कान गला रोग विशेषज्ञ की कमी खल रही थी। हरदोई मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां पर ईएनटी डॉक्टर के रूप में विवेक सिंह की तैनाती की गई। डॉक्टर विवेक सिंह की तैनाती के साथ ही उनकी कार्यशैली की चर्चा भी क्षेत्र में होने लगी। हरदोई जनपद के लोग अब ईएनटी डॉक्टर को लखनऊ दिखाने के लिए नहीं बल्कि हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।

हरदोई मेडिकल कॉलेज में तैनात ईएनटी डॉक्टर विवेक सिंह पहले भी कई चमत्कारी कार्य कर चुके हैं, जिसको लेकर क्षेत्र में उनकी जमकर प्रशंसा भी की जा रही है। एक बार फिर हरदोई मेडिकल कॉलेज के ईएनटी डॉक्टर विवेक सिंह ने ऐसा कुछ कर दिखाया है जिसकी चर्चा क्षेत्र में जमकर हो रही है। लोग ईएनटी डॉक्टर विवेक सिंह के हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हरदोई में डॉक्टर विवेक सिंह जैसे डॉक्टरों की आवश्यकता है, जो मरीज के साथ बेहतर व्यवहार तो करते ही हैं साथ ही उनकी समस्या को सुनकर काफी अच्छे से उपचार भी करते हैं।


सात साल पहले फँसा था गले में सिक्का

हरदोई मेडिकल कॉलेज में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक सिंह ने 12 वर्ष के बच्चे के गले में फंसा सिक्के को बाहर निकाल दिया। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर विवेक सिंह द्वारा गले में फंसे सिक्के को गले से बाहर निकाले जाने के बाद 12 वर्षीय बच्चे ने राहत की सांस ली है, साथ ही बच्चों के परिजनों ने भी डॉक्टर का आभार जताया है। दरअसल सात वर्ष पहले बघौली थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा गांव के रहने वाले महेश का 12 साल का बेटा अंकुल एक रुपए का सिक्का गले में सटक लिया था। हालांकि उस दौरान अंकुल को कोई भी समस्या नहीं हुई, जिसको लेकर परिजन निश्चित हो गए लेकिन अब 7 साल बाद अंकुल को गले में दर्द हुआ खाने-पीने व सांस लेने में समस्या हो रही थी।

समस्या के बाद अंकुल के बाबा उसे मेडिकल कॉलेज में ईएनटी डॉक्टर विवेक सिंह के पास लेकर आए, जहां डॉक्टर विवेक सिंह ने अंकुल का एक्सरे कराया जिसमें गले में एक सिक्का फंसा हुआ नजर आया। इसके बाद डॉक्टर विवेक सिंह ने अपनी टीम के साथ अंकुल के गले में फंसे सिक्के को दूरबीन विधि से सर्जरी कर सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। सर्जरी के बाद अंकुल अब पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर विवेक सिंह ने बताया कि सर्जरी में अंकुल के गले से 2010 का बना 1 रुपए का सिक्का निकला है। अंकुल अब पूरी तरह से स्वस्थ है। अंकुल को कब किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story