Hardoi News: 75वें गणतंत्र दिवस पर आबकारी मंत्री ने ली सलामी, बच्चों के कार्यक्रम ने मन मोहा

Hardoi News: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश आज 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इन 75 वर्षों में देश प्रगति की ओर बढ़ा है।

Pulkit Sharma
Published on: 26 Jan 2024 9:23 AM GMT
Hardoi News
X

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (Newstrack)

Hardoi News: हरदोई में बड़े ही धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद के सभी चौराहों को सजाया गया था। पूर्व संध्या पर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को कड़ा किया गया। देश आज अपना 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन को लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हरदोई के रिजर्व पुलिस लाइन में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।नितिन अग्रवाल के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार के साथ अलग-अलग क्षेत्र के क्षेत्राधिकार व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नितिन अग्रवाल द्वारा कई पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित हुए। 26 जनवरी की सुबह 6 डिग्री के तापमान और घने कोहरे के बीच पुलिसकर्मियों का हौसला बुलंद रहा। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे के साथ कदम ताल मिलाकर परेड की। पुलिस लाइन में हुई परेड में महिला दस्ता भी देखने को मिला जो महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रहा था।

प्रमुख मार्गो से निकली झाकियाँ

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में कई स्कूल के बच्चों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों द्वारा देश भक्ति के गानों पर मनमोहन प्रस्तुति दी। 26 जनवरी को स्कूलों से नन्हे मुन्ने बच्चे भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचे थे। बच्चों के कार्यक्रम को देख हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन से कई विभागों की झांकियां निकाली गई जो कि शहर के प्रमुख मार्ग पुलिस लाइन रोड, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, लखनऊ चुंगी होते हुए वापस पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई। 26 जनवरी को देश के 75 वें गणतंत्र दिवस पर शहर के सभी चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया। सरकारी इमारतों पर तिरंगा शान से लहरा रहा है। अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।


आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश आज 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इन 75 वर्षों में देश प्रगति की ओर बढ़ा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बही है। देश में कानून व्यवस्था स्थापित है। देश में अब गुंडे माफिया नहीं कानून का राज्य चलता है। देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है। उत्तर प्रदेश में महिलाएं अपने आप को महफूज मानती हैं। प्रदेश की योगी सरकार लगातार गरीबों पिछड़ों के उद्धार के लिए कार्य कर रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story