Hardoi News: महिला पुलिसकर्मी अब बनेगी बीट इंचार्ज, महिलाओं को करेंगी जागरूक

Hardoi News: हरदोई जनपद में अब पुरुष पुलिसकर्मी के साथ अब महिला पुलिसकर्मी भी बीट की जिम्मेदारी सम्भालेंगी। महिला पुलिसकर्मी अब केवल थाने और चौकिया तक सीमित नहीं रहेंगे।

Pulkit Sharma
Published on: 31 Aug 2024 12:21 PM GMT
Hardoi News
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन लगातार अपने नए प्रयोगों के लिए भी जाने जाते हैं।हरदोई जनपद की कमान संभालने के बाद से लगातार पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में क्राइम को रोकने के लिए नई-नई पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अब एक नई पहल करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को भी बीट इंचार्ज बनाने के निर्देश जारी किए हैं जिसके साथ ही अब महिला पुलिसकर्मी भी बीट इंचार्ज बनकर सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। जनपद में लगातार महिलाओं से संबंधित बढ़ रहे अपराध के बाद पुलिस अधीक्षक का यह निर्णय महिलाओं में कानून के प्रति जागरूकता लाएगा। हरदोई जनपद में डेढ़ दर्जन से अधिक महिला उप निरीक्षक की तैनाती है जबकि भारी संख्या में महिला आरक्षी को भी थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंप गई है। हरदोई जनपद में अब पुरुष पुलिसकर्मी के साथ अब महिला पुलिसकर्मी भी बीट की जिम्मेदारी सम्भालेंगी। महिला पुलिसकर्मी अब केवल थाने और चौकिया तक सीमित नहीं रहेंगे। पुलिस अधीक्षक की इस पहल का कितना असर होगा यह आने वाला समय बताएगा।

छः महिला उपनिरीक्षकों के हुए तबादले

अब तक जनपद में पुरुष पुलिसकर्मियों को बीट की कमान सौंप जाती थी लेकिन पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अब महिला पुलिस कर्मियों को भी बीट की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश जारी कर दिए हैं।महिला पुलिसकर्मी मिशन शक्ति के तहत बीट इंचार्ज बनकर अपने क्षेत्र की महिलाओं के घर-घर जाकर संपर्क करेंगी और उनको महिला कानून के बारे में जानकारी देंगी। महिला पुलिसकर्मी महिलाओं से रूबरू होकर एक मित्र की तरह उनसे वार्ताकर उनके साथ होने वाले अपराधों पर शिकंजा कसने का काम करेंगी। इसके साथ ही महिलाओं से संबंधित अपराध के विषय में कानून की जानकारी भी देंगी। हरदोई जनपद में 413 महिला कांस्टेबल 14 महिला हेड कांस्टेबल व 19 महिला उप निरीक्षक के तैनाती है। इनमें से अब महिला पुलिस कर्मियों को बीट निर्धारित की जाएगी।

हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को 6 महिला उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला उपनिरीक्षक रीमा सिंह को थाना कोतवाली शहर से थाना सांडी, महिला उप निरीक्षक अंजना सचान को महिला थाने से थाना हरपालपुर, महिला उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह को महिला थाना से पाली थाना, महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह को थाना शाहाबाद से थाना मझिला, उप निरीक्षक दीक्षा यादव को थाना हरियावा से थाना पिहानी, महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी को थाना पिहानी से थाना अतरौली भेजा गया है। उम्मीद है कि महिला पुलिस कर्मियों को बीट इंचार्ज बनाए जाने से महिलाओं से संबंधित अपराध में कमी आएगी साथ ही शहर से लेकर कस्बों की सुरक्षा व्यवस्था और पुख़्ता हो सकेगी।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story