Hardoi News: राजमार्गों तक पहुँचा बाढ़ का पानी 15 बसों का संचालन निरस्त, 4 का बदला मार्ग

Hardoi News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों पर बाढ़ का असर पड़ने से कस्बों या उन क्षेत्रों जहां रेल की सुविधा नहीं है वहां पर काफी गहरा असर पड़ रहा है।

Pulkit Sharma
Written By Pulkit Sharma
Published on: 12 July 2024 9:27 AM GMT
Hardoi News
X
Flood in Hardoi (Pic: Newstrack)

Hardoi News: ग्रामीण क्षेत्रों को शहर व कस्बों से जोड़ने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सेवा बाढ़ से प्रभावित हो गई है। उत्तर प्रदेश में बाढ़ में चारों ओर हाहाकार मचा रखा है। बाढ़ का पानी अब राजमार्गों पर भी आ गया है, जिसके चलते निजी वाहनों पर असर पड़ा है। वहीं, परिवहन विभाग भी इससे अछूता नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हरदोई से होकर जाने वाली एक दर्जन से अधिक बसें बाढ़ के चलते प्रभावित हुई हैं। बाढ़ के चलते लखनऊ पलिया राजमार्ग के बरेली मोड़ पर 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, वाहन रेंग- रेंग कर चल रहे हैं। जाम में फंसे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जाम को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा हरदोई से होकर जाने वाली कई बसों को मार्ग परिवर्तन के साथ चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों पर बाढ़ का असर पड़ने से कस्बों या उन क्षेत्रों जहां रेल की सुविधा नहीं है वहां पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। हरदोई व शाहजहांपुर में आई बाढ़ से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हरदोई के राजस्व को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

फर्रुखाबाद व बरेली जाने वाली बसों पर पड़ा असर

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हरदोई द्वारा फर्रुखाबाद बरेली खुटार के रास्ते जाने वाली 15 बसों के संचालक को निरस्त कर दिया है, जबकि चार बसों का संचालन मार्ग परिवर्तन के साथ किया जा रहा है। 15 बसों के निरस्त होने से हरदोई से फर्रुखाबाद व उसके आगे की यात्रा करने वाले परिवहन विभाग के यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। वहीं, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और दिल्ली जाने वाले परिवहन विभाग के यात्रियों को अब रेल का सहारा लेना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हरदोई द्वारा निरस्त की गई बसों से राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। गाँव जाने वाले परिवहन निगम के यात्रियों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के चलते परिवहन निगम द्वारा बसों के संचालक को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। राजमार्ग से पानी हटने के बाद पुनः बसों का संचालन बहाल किया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story