Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगा विशाल पंखा, गर्मी से मिलेगी राहत

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय के सामने लगभग 80 किलो वजन का एक विशाल पंखा लगा।

Pulkit Sharma
Published on: 29 Aug 2025 6:31 PM IST
Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगा विशाल पंखा, गर्मी से मिलेगी राहत
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशन को नया रूप देने का कार्य चल रहा है।इसी क्रम में यात्रियों से जुड़ी कई सुविधाओं को भी बढ़ाया जाना है। हरदोई रेलवे स्टेशन पर स्थित सहयोग केंद्र के सामने बने परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन की ओर से एक विशाल पंखे को लगाने का कार्य किया गया है। इस पंखे को लगाने की मांग कई बार की जा चुकी थी जिसका संज्ञान लेकर अब स्टेशन की बिल्डिंग परिसर में बड़े पंखे को लगा दिया गया है। पंखे के लग जाने से दर्जनो रेल यात्रियों को काफी राहत मिली है।

भीषण गर्मी और बरसात में रेल यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था लेकिन अब पंखा लग जाने से यात्रियों को गर्मी से कुछ हद तक निजात जरूर मिल जाएगी। हरदोई रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय के सामने लगभग 80 किलो वजन का एक विशाल पंखा लगाया गया है। बीते दो दिनों से इस पंखे को लगाने की कवायत विभाग द्वारा की जा रही थी जिसको आज अंतिम रूप दे दिया गया है। अब स्टेशन परिसर में अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले रेल यात्रियों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। हालांकि रेल यात्रियों ने पूछताछ कार्यालय के सामने बेंचों को भी लगाने की मांग रेल अधिकारियों से की है जिससे कि रेल यात्री जमीन पर ना बैठकर बेंचों पर बैठकर अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा कर सके।

पाँच पंख वाला लगाया गया पंखा

हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के एंट्रेंस गेट पर रेल प्रशासन की ओर से एक विशाल पंखा यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया है। इस पंखे में पांच पंख है जो काफी लंबे और चौड़े हैं। एक पंख का वजन लगभग 12 से 15 किलोग्राम के आसपास है। रेल अधिकारियों ने बताया कि पांच पंख होने और विशाल होने के चलते यह पंखा पूरे परिसर को गर्मी से निजात दिलाने का काम करेगा। इस पंखे को यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है। अब तक पंखा ना होने से गर्मी में यात्रियों को अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा प्लेटफार्म के एंट्रेंस गेट पर खड़े होकर करनी पड़ती थी। ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों को उपहार दिया है। शुक्रवार सुबह से ही हरदोई रेलवे स्टेशन पर कार्यरत विद्युत विभाग की टीम पंखे को लगाने का काम कर रही थी जिसे शाम होने तक पूरा कर करके यात्रियों के लिए पंखे को शुरू कर दिया गया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story