×

Hardoi: IG के आदेशों को ठेंगा दिखा रही हरदोई पुलिस, चौराहे पर लगे सीसीटीवी बने शो पीस

Hardoi News: जिन्दपीर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे बीते कई महीनो से खराब पड़े हैं। वह भी अपनी बादहाली के आंसू बहा रहे हैं। जिनकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं है।

Pulkit Sharma
Published on: 22 March 2024 7:32 AM GMT (Updated on: 22 March 2024 7:58 AM GMT)
Hardoi News
X

हरदोई चौराहों पर लगे कैमरे source: Newstrack 

Hardoi News: हरदोई पुलिस अपने उच्च अधिकारियों के आदेश को भी लगातार दरकिनार कर रही है। एक और जहां चोरी की घटनाएं पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। वहीँ उच्च अधिकारियों के निर्देश का भी पालन हरदोई पुलिस नहीं कर पा रही है। दिन पर दिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस उनका खुलासा नहीं कर पा रही है।

कुछ महीने पहले हरदोई पहुंचे आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा ने हरदोई के समस्त चौराहों, थानो, महत्वपूर्ण स्थान, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधिकारियों के निर्देश का पालन कराने के लिए थानो में सीसीटीवी कैमरे को लगवाने की कवायद भी शुरू हुई थी। हालांकि यह कवायद महज थाने तक ही सिमट कर रह गई और चौराहा और महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरे आज भी नहीं लग पाए हैं। शहर के जिन्दपीर चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वह भी अपनी बादहाली के आंसू बहा रहे हैं।

जनपद में बढ़ रही चोरी की वारदातें

हरदोई में दिन पर दिन चोरियां बढ़ रही है। आखिर पुलिस चोरियों का खुलासा करें भी तो कैसे? जब चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे महज शोपीस बने हुए हैं। शहर के जिन्दपीर चौराहा, सिनेमा चौराहा, लखनऊ चुंगी पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगातार शोपीस बने हुए हैं। शहर में भी दिन पर दिन अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। शहर के जिन्दपीर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे इन दिनों बंद पड़े हैं। यदि इस बीच कोई घटना होती है तो पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठे रहेगी या फिर निजी तौर पर दुकानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को खंगालने का कार्य करेगी।

जिन्दपीर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे बीते कई महीनो से खराब पड़े हैं। जिनकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। जिन्दपीर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए थे। लेकिन हरदोई के लोगों के साथ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मजाक कर रहे हैं। आखिर स्थानीय पुलिस के अधिकारी इस बात ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं ? यदि क्षेत्र में कोई घटना होती है तो पुलिस चोरों या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का पता कैसे लगा पाएंगे।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story